पिथौरा/छत्तीसगढ़ सिक्ख संगठन के संस्थापक हरपाल सिंह भामरा एवं छतीसगढ़ सिक्ख संगठन के प्रदेशाध्यक्ष दलजीत सिंह चावला,बंटी चावला ने रायपुर में सभी सिक्ख समाज के वरिष्ठ जनों की उपस्थिति में अपनी नवनियुक्त कार्यकारिणी की घोषणा की जिसमे पिथौरा नगर के बहुत ही सक्रिय एवं ऊर्जावान युवा नेता विक्की सलूजा को छत्तीसगढ़ सिक्ख संगठन का प्रदेश उपाध्यक्ष की बड़ी ज़िम्मेदारी सौंपी गई।इस महती ज़िम्मेदारी मिलने पर उनके समर्थकों,शुभचिंतकों में ख़ुशी की लहर है पिथौरा क्षेत्र से पहली बार किसी व्यक्ति को प्रदेश उपाध्यक्ष की कमान मिली है जिससे सभी में उत्साह एवं उमंग का संचार हुआ है।
ज्ञात हो की नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष विक्की सलूजा की जिले में एक युवा नेता के रूप में अलग पहचान है उनके पास युवाओं की लंबी फौज है लगातार भारतीय जनता पार्टी संगठन के अनेक पदों पर रहकर भाजपा को मजबूती प्रदान करने का काम करते है युवा नेतृत्व में रूप में बड़े बड़े आयोजन में उनकी भागीदारी रहती है।
नियुक्ति के पश्चात सिक्ख संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष विक्की सलूजा ने कहा कि हमारे सिक्ख समाज के वरिष्ठ जनों के द्वारा मुझे बहुत बड़ी ज़िम्मेदारी दी गई है मैं इस अवसर पर अपने सभी समाज जनों का दिल से आभार व्यक्त करता हूँ जिस उम्मीद के साथ जिस विश्वास के साथ हमारे संस्थापक हरपाल सिंह भामरा एवं प्रदेशाध्यक्ष दलजीत सिंह चावला,बंटी चावला के द्वारा मुझे यह सम्मान दिया गया है जिम्मेदारी दी गई है मैं उस पर खरा उतरने का प्रयास करूँगा।
सलूजा ने आगे कहा कि हमारे सिक्ख समाज सेवा के लिए सदैव समर्पित रहता है ग़रीब दुखी की सेवा करना ही हमारा दायित्व है मैं सेवा कार्य को और अच्छे तरीके से आगे बढ़ाऊँगा और सभी के साथ मिलकर समाज को आगे ले जाने में अपना सहयोग प्रदान करूँगा।
इस अवसर पर उनको सभी ने बधाई दी है जिसने प्रमखु रूप से अरविंदर सिंह छाबड़ा,राजेंद्र सिंह खनूजा,सुरेंद्र सिंह छाबड़ा,दीपक सलूजा,रजिंदर सिंह बग्गा,मोनू सलूजा,राजा खनूजा,प्रिंस सलूजा,रिंशु सलूजा,सोनू माटा,हप्पू सलूजा,रवि चावला,अमित सलूजा,सोनू छाबड़ा,हर्ष छाबड़ा,सहित समाज के सभी सदस्यों ने तथा अन्य समाज के सभी समाज प्रमुखों शामिल है।
सवेरा24न्यूज़राजेश साव 7240825555
Tags
जिला /महासमुंद
