महासमुंद/हाड़ाबंध-मुख्य अतिथि के रूप में डॉ• एकता लंगेह (समाज सेविका) उपस्थित हुई उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि ग्रामीण महिलाएं आज भी विकास के मुख्य धारा से नहीं जुड़ पा रही है सुबह से लेकर शाम तक उन्हें घर के काम की जिम्मेदारी सौंप कर पुरुष वर्ग उन्हें घर की चार दिवारी में कैद कर लिया है, उन्होंने कहा खाना बनाना सिर्फ महिलाओं का ही काम नहीं है स्थिति अनुसार पुरुष को भी खाना बनाना चाहिए तथा घर के सारे काम करना चाहिए, डॉ एकता ने आगे कहा कि नशा से परिवार, समाज ओर देश ये तीनों बर्बाद हो जाते है इनसे दूर रहें, छोटे बच्चों को मोबाइल से दूर रखे तथा बच्चों को स्कूल पढ़ने के लिए भेजे ।
कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीण महिलाएं अपनी अपनी समस्याएं मुख्य अतिथि जी को बताई और समस्या हल करने कहा डॉ एकता से सारे सामान्याओं को आवेदन के रूप में स्वीकार कर हल करने का आश्वासन दिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम पंचायत हाड़ाबंद के सरपंच ममता साहू ने किया।
विशेष अतिथि के रूप में अधिवक्ता टी• दुर्गा राव ने भी कार्यक्रम को संबोधित कर महिलाओं को घर से बाहर निकल कर आगे बढ़ने, घरेलू हिंसा, महिला प्रताड़ना को सहन न करने के लिए प्रेरित किया।
सामाजिक कार्यकर्ता हेमलता राजपुत ने नारी शक्ति का नारा देते हुए देश के सारे महिलाओं को एक हो कर ऊंचाई की ओर बढ़ने के लिए प्रेरित किया ।
कार्यक्रम में स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई, कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रिय ठाकुर , राजेश, हेमवती यादव, गुड्डी सिन्हा, मिलवन्तीन यादव, एवं हाड़ाबंद गांव के समस्त महिलाओं एवं समस्त पांच गण तथा मितानिन दीदियों का विशेष योगदान रहा।
सवेरा24न्यूज़राजेश साव 7240825555
Tags
महासमुंद/हाड़ाबंध


