ग्राम पंडरीपानी में देवता विवाह का भव्य आयोजन संपन्न

 



क्षेत्र के लोकप्रिय पूर्व विधायक माननीय राजा देवेंद्र बहादुर सिंह एवं जनपद सदस्य भारती छोटू अग्रवाल की गरिमामयी एवं विशेष उपस्थिति से कार्यक्रम हुआ गौरवान्वित




ग्राम पंडरीपानी में देवता विवाह का पावन एवं भव्य कार्यक्रम श्रद्धा, आस्था और हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस शुभ अवसर पर क्षेत्र के लोकप्रिय पूर्व विधायक माननीय राजा देवेंद्र बहादुर सिंह जी की गरिमामयी उपस्थिति से कार्यक्रम को विशेष गौरव प्राप्त हुआ। उनके साथ जनपद सदस्य भारती छोटू अग्रवाल की भी विशेष उपस्थिति रही, जिससे आयोजन की शोभा और बढ़ गई।

राजा साहब के आगमन पर ग्रामवासियों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों एवं पूरे उत्साह के साथ उनका आत्मीय स्वागत किया। उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर देवता विवाह की पावन रस्मों में सहभागिता की तथा ग्रामवासियों से आत्मीय मुलाकात कर उनका कुशलता जाना। इस दौरान उन्होंने सामाजिक एकता, भाईचारा एवं सांस्कृतिक परंपराओं को बनाए रखने का संदेश भी दिया। जनपद सदस्य श्रीमती अग्रवाल ने भी कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता निभाते हुए माननीय राजा साहब से आशीर्वाद प्राप्त किया और ग्रामीणों से संवाद कर कार्यक्रम की सराहना की। कार्यक्रम में मधुसूदन साहू (अध्यक्ष, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सांकरा), रवि शंकर कश्यप (पूर्व अध्यक्ष), हेमंत कौशिक, वीरेंद्र प्रधान (किसान अध्यक्ष), लेकरु नंद, जयलाल बारिक, चंद्रमणि सिदार, हितेश विशाल, दुरपद व्यास, भास्कर संवाददाता  खेमराज साहू सहित अनेक जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

✨ यह आयोजन आस्था, परंपरा और सामाजिक एकजुटता का अद्भुत संगम बनकर सभी के लिए यादगार एवं प्रेरणादायक साबित हुआ। ✨








रिपोर्टर - खेमराज साहू 








सवेरा 24 न्यूज 
संपादक 
राजेश साव 7240825555

Post a Comment

Previous Post Next Post

Facebook