छत्तीसगढ़ वन कर्मचारी संघ के नवीन प्रदेश कार्यालय के शुभ उद्घाटन का यह ऐतिहासिक एवं गौरवपूर्ण अवसर हम सभी के लिए अत्यंत हर्ष एवं गर्व का विषय है। यह कार्यालय न केवल संगठन की सुदृढ़ता का प्रतीक है, बल्कि समस्त वन कर्मचारियों की एकता, समर्पण एवं निरंतर संघर्ष का साकार रूप भी है।इस गरिमामयी अवसर पर मुख्य अतिथि श्री व्ही. श्रीनिवास राव जी, प्रधान मुख्य वन संरक्षक (HOFF) के करकमलों से उद्घाटन सम्पन्न हुआ, जिसने कार्यक्रम को विशेष गरिमा प्रदान की।
साथ ही शालिनी रैना (अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक), श्री एस. मणिवासगन जी (मुख्य वन संरक्षक, रायपुर), श्रीमती सलमा फारूकी जी (वन संरक्षक) लोकनाथ पटेल ( वनमंडलाधिकारी रायपुर) एवं समस्त अधिकारी सहित संघ के सभी पदाधिकारी एवं कर्मचारी साथियों की गरिमामयी उपस्थिति ने इस आयोजन को और भी भव्य एवं सफल बनाया। उक्त कार्यक्रम में प्रदेश पदाधिकारी संतोष सामंत राय, दीपक तिवारी, लीना कश्यप, अहफाज खान, मनीष कुशवाहा, सावन साहू, सीरीष ब्रह्म भट्ट, मोहम्मद रिजवान, संतोष कुमेटी, प्रीतम पुराइन अविनाश शर्मा, आदि प्रमुख रूप से योगदान दिया.।
हम सभी को पूर्ण विश्वास है कि यह नवीन प्रदेश कार्यालय संगठन को नई ऊर्जा, नई दिशा एवं नई ऊंचाइयों तक ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा तथा वन कर्मचारियों के हितों की रक्षा एवं उन्नति में मील का पत्थर सिद्ध होगा।
इस महत्वपूर्ण उपलब्धि हेतु प्रांत अध्यक्ष श्री अजीत दुबे जी, समस्त प्रांतीय, संभागीय एवं जिला कार्यकारिणी सहित सभी कर्मठ साथियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।उक्त विषय की जानकारी की प्रांतीय संगठन सचिव पवन पिल्लै ने जारी की।
सवेरा24न्यूज़राजेश साव 7240825555
Tags
जिला /महासमुंद
