विधायक पुरंदर मिश्रा ने जताई शोक संवेदना

 



पिथौरा । रायपुर उत्तर विधानसभा के विधायक पुरंदर मिश्रा आज पिथौरा प्रवास पर रहे। इस दौरान उन्होंने ग्राम पंचायत लहरौद के उपसरपंच व पत्रकार रमेश सिन्हा के निवास, कर्मचारी कॉलोनी लहरौद पहुंचकर उनके पूज्य पिता स्व. जगदीश प्रसाद सिन्हा के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर शोक संवेदना व्यक्त की। विधायक ने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया।
विधायक पुरंदर मिश्रा ने अपने शोक संदेश में कहा कि स्व. जगदीश प्रसाद सिन्हा पिथौरा ब्लॉक के छिब्बरा गांव में रहकर सामाजिक व धार्मिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते थे। वे हमेशा समाजसेवा और सामाजिक सरोकारों के लिए तत्पर रहते थे। उनके व्यक्तित्व में सामाजिक समरसता की भावना स्पष्ट रूप से झलकती थी। उनका निधन क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति है।

उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा कि इस दुख की घड़ी में शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।इस अवसर पर प्रेस क्लब अध्यक्ष रजिन्दर खनुना, भाजपा मंडल अध्यक्ष आशीष शर्मा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनन्त सिंह वर्मा, छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के प्रदेश संयोजक एवं कोलता समाज प्रमुख सुधीर प्रधान, उमेश दीक्षित, पुनीत सिन्हा, अधिवक्ता टिकेंद्र प्रधान, सरजू तिवारी, नितिन साहू, कालिका प्रजापति, बिनोद सिन्हा, प्रियांशु दीक्षित सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं पत्रकार उपस्थित रहे।







सवेरा 24 न्यूज 
संपादक 
राजेश साव 7240825555

Post a Comment

Previous Post Next Post

Facebook