मादक पदार्थ गांजा परिवहन करते दो व्यक्ति गिरफ्तार






एन्टी नारकोटिक टाॅस्क फोर्स एवं थाना बसना पुलिस की कार्यवाही

 गुजरात के रहने वाले दो व्यक्ति के पास से कुल 22.890 किग्रा अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद, कीमत 11 लाख 44 हजार रुपये


 दिनांक 22/03/2026  को वाहन चेकिंग के दौरान मुखबीर सूचना पर नाकाबंदी कर सूचक से प्राप्त जानकारी के अनुसार सामने से आते सफेद रंग की ईको कार. क्र. GJ 06 HL 3815 को रोककर वाहन तलाशी लेने पर वाहन सवार विजय सोलंकी पिता करसन भाई उम्र 44 साल साकिन विश्वकर्मा सोसायटी विशाल नगर थाना बरासा जिला सुरत (गुजरात) एवं रमेश खेराड़ा पिता पुरूषोत्तम खेराड़ा उम्र 43 साल साकिन नानीमाल बापा सीताराम चौक थाना पालीयना जिला भाव नगर (गुजरात) के कब्जे से दो अलग अलग थैलो में रखी कुल 22.890 किग्रा अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद कीमती 11, 44, 500/- रू, परिवहन में प्रयुक्त सफेद रंग की ईको कार. क्र. GJ06HL3815 कीमती 7,00,000,  रूपये, दो  नग मोबाईल फोन किमती 10,000 रूपये, जूमला कीमती 18,54,500/- रूपये को कब्जे मे लेते हुए जप्त की कार्यवाही की गयी एवम आरोपीयों के विरूध्द अपराध धारा 20 NDPS काअपराध पंजीबद्ध किया गया। संपूर्ण कार्यवाही थाना बसना पुलिस द्वारा किया गया है।


गिरफ्तार आरोपीयों का नाम
01- विजय सोलंकी पिता करसन भाई उम्र 44 साल साकिन विश्वकर्मा सोसायटी विशाल नगर थाना बरासा जिला सुरत (गुजरात) 
02- रमेश खेराड़ा पिता पुरूषोत्तम खेराड़ा उम्र 43 साल साकिन नानीमाल बापा सीताराम चौक थाना पालीयना जिला भाव नगर(गुजरात) 

जप्त संपत्ती–
1- 22.890 किलो ग्राम अवैध मादक पदार्थ जैसे गांजा कीमत 11,44,500/- रू,

2- परिवहन में प्रयुक्त सफेद रंग की ईको कार. क्र. GJ 06 HL 3815 कीमती 7,00,000,  रूपये।

3- दो  नग मोबाईल फोन किमती 10,000 रूपये,
जूमला जप्त संपत्ती कीमती 18,54,500/- रूपये





सवेरा24न्यूज़
राजेश साव 7240825555

Post a Comment

Previous Post Next Post

Facebook