जनभागीदारी से नेशनल हाईवे से स्कूल तक पक्की सड़क निर्माण कार्य प्रारम्भ कलेक्टर ने स्वयं जाकर अवलोकन किया निर्माण कार्य



महासमुंद 16 अप्रैल 2026/ कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह द्वारा ग्राम बेलटुकरी जनचौपाल में ग्रामीणों की मांग पर जनभागीदारी मॉडल के तहत नेशनल हाईवे से बेलटुकरी स्कूल तक लगभग 3.50 किलोमीटर पक्की सड़क निर्माण का निर्णय लिया गया था। कलेक्टर श्री लंगेह के निर्देशन में आज इस पक्की सड़क का निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया। 


इस अवसर पर कलेक्टर श्री लंगेह ने संबंधित अधिकारी एवं निर्माण एजेंसी को सड़क निर्माण कार्य में गुणवत्ता पर विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण जनता की जरूरतों और स्कूली बच्चों को ध्यान में रखते हुए गुणवत्तापूर्ण एवं उच्च कोटि का बनाया जाए। इस अवसर पर पीएमजेएसवाई के कार्यपालन अभियंता श्री आशीष कुलदीप मौजूद थे। उन्होंने बताया कि कार्य तीव्र गति से प्रारम्भ है और इसे जल्द ही पूर्ण किया जाएगा।


ग्राम बेल्टुकरी में अब तक कच्चे मार्ग के कारण बच्चों को स्कूल आने-जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था, विशेषकर बारिश के मौसम में स्थिति और भी चुनौतीपूर्ण हो जाती थी। कलेक्टर श्री लंगेह ने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए जनसहभागिता और विभागीय समन्वय के जरिए इस सड़क निर्माण कार्य को प्राथमिकता दी है। सड़क निर्माण के बाद बच्चों को सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी।









सवेरा 24 न्यूज 
संपादक
राजेश साव 7240825555


Post a Comment

Previous Post Next Post

Facebook