पिथौरा: 8 साल पहले लगे पौधों को मछुआरा समिति ने काटा, थानेश्वर मंदिर समिति ने जताया विरोध, वन विभाग से कार्रवाई की मांग



पिथौरा, 17 अगस्त 2026/ ग्राम पंचायत राजा सेवईया पिथौरा विकासखंड के अंतर्गत छत्तीसगढ़ राइस मिल के पीछे बने बांध के किनारे 8 साल पूर्व थानेश्वर मंदिर समिति पिथौरा द्वारा लगाए गए पौधों को वन विभाग को बिना सूचना दिए मछुआरा समिति द्वारा काटा जा रहा है। थानेश्वर मंदिर समिति के सदस्यों ने इस कृत्य पर कड़ी आपत्ति जताई है और दोषियों के विरुद्ध तत्काल कार्रवाई की मांग की है। 




समिति के सदस्यों ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने के उद्देश्य से वर्ष 2018 में मंदिर समिति द्वारा बांध के किनारे सैकड़ों पौधे लगाए गए थे। अब इन पेड़ों को बिना किसी अनुमति के काटा जा रहा है जिससे पर्यावरण को नुकसान पहुंच रहा है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि मछुआरा समिति द्वारा मनमाने ढंग से पेड़ काटे जा रहे हैं और इसकी सूचना न तो वन विभाग को दी गई है और न ही ग्राम पंचायत को। थानेश्वर मंदिर समिति ने जिला प्रशासन और वन विभाग से मांग की है कि इस मामले की जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए और भविष्य में इस तरह की घटना न हो इसके लिए उचित कदम उठाए जाएं। ग्रामीणों का कहना है कि पौधों को काटने से बांध का सौंदर्य भी नष्ट हो रहा है और मिट्टी कटाव का खतरा बढ़ गया है।









सवेरा 24 न्यूज़ 
संपादक 
राजेश साव 7240825555

Post a Comment

Previous Post Next Post

https://chat.whatsapp.com/ELzIJOwCreWFQ3P0W0Q7P2

Facebook