पिथौरा: संस्कार शिक्षण संस्थान पिथौरा में रक्षाबंधन की धूम, बहनों ने भाइयों को बांधी राखी



पिथौरा 26 अगस्त 2026/ संस्कार शिक्षण संस्थान पिथौरा में रक्षाबंधन उत्सव संस्थान की डायरेक्टर श्रीमती सीमा गौरव चंद्राकर के मार्गदर्शन में बड़े ही धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्जवलन के साथ हुई। इसके बाद बहनों ने अपने भाइयों की कलाई पर रेशम की राखी बांधकर उनकी लंबी उम्र व उज्ज्वल भविष्य की कामना की, वहीं भाइयों ने जीवनभर रक्षा करने का संकल्प लिया। इस दौरान बच्चों ने एक-दूसरे को घेवर खिलाकर मुंह मीठा किया और उपहार स्वरूप चॉकलेट दी। पूरा परिसर भाई-बहन के अटूट प्रेम से सराबोर रहा। इस अवसर पर संस्थान की डायरेक्टर श्रीमती सीमा गौरव चंद्राकर ने कहा कि हमारी संस्कृति ही हमारी पहचान है। आज की जनरेशन के लिए जरूरी है कि उन्हें सभी त्योहारों के महत्व के बारे में बताया जाए। रक्षाबंधन केवल राखी बांधने का त्योहार नहीं, बल्कि यह विश्वास, प्रेम और जिम्मेदारी का प्रतीक है। कार्यक्रम में संस्थान के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं, स्टाफ सहित बड़ी संख्या में बच्चे उपस्थित रहे।








सवेरा 24 न्यूज़ 
संपादक 
राजेश साव 7210825555

Post a Comment

Previous Post Next Post

https://chat.whatsapp.com/ELzIJOwCreWFQ3P0W0Q7P2

Facebook