विवरण- दिनांक 23/08/2026 को मुखबीर सूचना पर ग्राम साल्हेतराई स्थित सुर्यकांत मिश्रा का फार्म हाऊस में कुछ लोग एकत्रित होकर 52 पत्ती ताश से रूपये पैसों का हार-जीत का दाव लगाकर काट पत्ती नामक जुआ खेल रहे थे जिसकी सूचना बसना पुलिस को मिलते ही तत्काल पुलिस की टीम द्वारा फार्म हाउस की घेराबंदी कर छापामारी की गयी। फार्म हाउस के भीतर चल रहे जूआ फड़ मे छापामार कार्यवाही मे 03 आरोपी दबोचे गए जिनके नाम क्रमश: मोहम्मद सकील पिता मोहम्मद अब्दुल गफ्फार उम्र 40 साल साकिन वार्ड नं 01 इंदिरा कालोनी बसना, जुनेद खान पिता सहील खान उम्र 32 साल साकिन वार्ड नं 08 गुरूनानक वार्ड बसना व जितेन्द्र साहु पिता स्व. विक्रम सिंह उम्र 39 साल साकिन वार्ड नं 14 आदर्श नगर बसना थाना बसना है। वही दो आरोपी जिनके नाम सुर्यकांत मिश्रा साकिन खुर्सीपहार थाना बसना एवम मनीष गुप्ता साकिन बसना के है, जो मौके से बच निकले। इन फरार आरोपियों की पुलिस द्वारा लगातार तलाश की जा रही है। फार्म हाउस के भीतर चल रहे जुआं फड़ से मौके पर दबोचे गए आरोपियों के पास एवं फड़ से कुल नगदी रकम 8500 रूपये, 52 पत्ती ताश कुल 04 नग मोबाईल सहित जुमला किमती 50,000 रूपये एवं चार नग मोटर सायकल किमती 1,50,000 रूपये, कुल जुमला किमती 2,08,500 रूपये की जुआडियों की सम्पति जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। आरोपियों का कृत्य धारा 3(2) छ.ग.जुआ प्रतिषेध अधि 2022 एवं 112(2) बीएनएस का घटित करना पाये जाने से आरोपियों के विरूद्ध थाना बसना मे अपराध पंजीबद्ध किया गया। गिरफ्तार आरोपी-1- मोहम्मद सकील पिता मोहम्मद अब्दुल गफ्फार उम्र 40 साल साकिन वार्ड नं 01 इंदिरा कालोनी बसना थाना बसना। 2- जुनेद खान पिता सहील खान उम्र 32 साल साकिन वार्ड नं 08 गुरूनानक वार्ड बसना थाना बसना। 3- जितेन्द्र साहु पिता स्व. विक्रम सिंह उम्र 39 साल साकिन वार्ड नं 14 आदर्श नगर बसना थाना बसना। फरार आरोपी-1- सुर्यकांत मिश्रा साकिन खुर्सीपहार थाना बसना। 2- मनीष गुप्ता साकिन बसना थाना बसना। जप्त संपत्ती–01- 52 पत्ती ताश। 02- नगदी रकम 8500 रूपये। 03- 04 नग मोटर सायकल किमती 1,50,000 रूपया। 04- चार नग मोबाईल 50,000 रूपये। जुमला जप्त सम्पति किमती 2,08,500 रूपये।
सवेरा24न्यूज़राजेश साव 7240825555
Tags
#बसना/महासमुंद
