सांकरा में मुस्लिम समाज ने हर्षोल्लास से मनाया जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी, निकला शानदार जुलूस



सांकरा 26 अगस्त 2026/ पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के यौमे पैदाइश के मुबारक मौके पर सांकरा में मुस्लिम समाज द्वारा जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी बड़े ही हर्षोल्लास और अकीदत के साथ मनाया गया।

इस अवसर पर मुस्लिम समुदाय द्वारा सांकरा नगर में एक शानदार जुलूस निकाला गया। जुलूस में बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोगों ने शिरकत की। जुलूस के दौरान हुजूर की शान में नात-ए-पाक पढ़ी गई और अमन-चैन का पैगाम दिया गया।

जुलूस सांकरा के मुख्य मार्गों से होते हुए निकला, जहाँ जगह-जगह पर लोगों ने जुलूस का स्वागत किया। इस दौरान समाज के बुजुर्ग, नौजवान और बच्चे सभी मौजूद रहे।






सवेरा 24 न्यूज़ 
संपादक 
राजेश साव 7240825555

Post a Comment

Previous Post Next Post

https://chat.whatsapp.com/ELzIJOwCreWFQ3P0W0Q7P2

Facebook