*महासमुंद / पिथौरा, 29 सितंबर 2026।* पुलिस अधीक्षक महासमुंद के निर्देशन में जिले में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री एवं परिवहन पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पिथौरा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।
मुखबिर से मिली सटीक सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने ग्राम सुखीपाली में घर-बाड़ी में छुपाकर रखी गई 15 लीटर हाथ भट्ठी निर्मित महुआ शराब जप्त की है। जप्त शराब की कीमत लगभग 3000 रुपये आंकी गई है। मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 29.09.2026 को थाना पिथौरा को सूचना मिली थी कि ग्राम सुखीपाली का रहने वाला जोतराम साहू अपने घर की बाड़ी में अवैध रूप से महुआ शराब बनाकर बिक्री के लिए रखा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने तत्काल मुखबिर के बताए स्थान की घेराबंदी कर छापामारी की।
मौके पर एक संदिग्ध व्यक्ति मिला, जिसने पूछताछ पर अपना नाम जोतराम साहू पिता पुनितराम साहू, उम्र 47 वर्ष, निवासी सुखीपाली, थाना पिथौरा बताया। नियमानुसार तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक सफेद रंग की प्लास्टिक बोरी मिली, जिसके अंदर तीन पॉलिथीन में 5-5 लीटर कर कुल 15 लीटर हाथ भट्ठी की महुआ शराब भरी हुई थी, जिसे पुलिस ने जप्त कर लिया।
आरोपी के विरुद्ध थाना पिथौरा में अपराध क्रमांक 247/2026 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उसे विधिवत गिरफ्तार किया गया और न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
*गिरफ्तार आरोपी -*
*जोतराम साहू पिता पुनितराम साहू, उम्र 47 वर्ष, साकिन सुखीपाली, थाना पिथौरा, जिला महासमुंद।
*जप्त मशरूका -*
15 लीटर हाथ भट्ठी महुआ शराब, कीमती 3000 रुपये।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा।
Tags
पिथौरा/महासमुंद
