महासमुंद पुलिस ने ब्लैकमेलिंग, अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी और अवैध वसूली के गंभीर मामले में बड़ी कार्रवाई की है।
*मामले का संक्षेप:*
थाना बसना क्षेत्र में पीड़िता के साथ दुष्कर्म कर उसका अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देते हुए लगभग 4 लाख रुपये की अवैध वसूली की गई थी।
थाना बसना के *अपराध क्रमांक 572/26 - धारा 64(1), 77, 79, 308(2), 351(2), 61, 65(1), 70 BNS, 66E, 67, 67A IT Act एवं 4, 6 POCSO Act* के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस के अनुसार, इस अपराध की शुरुआत वर्ष 2021-22 में हुई थी। उस समय 2 मुख्य आरोपी नाबालिग थे, लेकिन बालिग होने के बाद भी वर्ष 2026 तक अपने साथियों के साथ मिलकर लगातार पीड़िता का शोषण और ब्लैकमेलिंग करते रहे।
पीड़िता की रिपोर्ट पर दिनांक 13/10/2026 को अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई। दिनांक 14/10/2026 को 05 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया था।
फरार चल रहे मुख्य आरोपी (वर्तमान उम्र 22 वर्ष) को पुलिस ने पतासाजी कर दिनांक 18/10/2026 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष रिमांड हेतु प्रस्तुत किया है।
वहीं, मुख्य आरोपी को फरार कराने में मदद करने पर उसके पिता के विरुद्ध धारा 249(A) BNS के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई है।
*गिरफ्तार आरोपियों का विवरण:*
*1.* वकाश दयाला पिता एजाज दयाला, उम्र 25 साल, वार्ड नं. 01, बसना
*2.* मो. उमर खान पिता स्व. अख्तर खान, उम्र 40 साल, वार्ड नं. 14, बसना
*3.* ठाकुर राम साहू पिता जवाहर लाल साहू, उम्र 28 वर्ष, रसोड़ा वार्ड नं. 07, बसना
*4.* अब्दुल सलाम मुसानी पिता गफ्फार मुसानी, उम्र 26 साल, वार्ड नं. 10, बसना
*5.* अनिश दयाला, वार्ड नं. 02, बसना (मुख्य आरोपी को फरार कराने में सहयोग - धारा 249(A) BNS)
*6.* अन्य 02 आरोपी (घटना के समय नाबालिग, वर्तमान उम्र 22 वर्ष)
Tags
बसना/महासमुंद
