सवेरा24न्यूज़/राजेश सावजिला पुलिस महासमुन्द द्वारा अवैध महुआ शराब बनाने, बिक्री एवं परिवहन करने वालों के विरूद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत लगातार कार्यवाही की जा रही है। दिनांक 30/10/2026 को पिथौरा पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली की ग्राम पीलवापाली में भारत साहू नामक व्यक्ति भारी मात्रा में अवैध रूप से हाथ भट्ठी से महुआ शराब बना रहा है। सूचना पर पुलिस स्टाफ व गवाहो के मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किया गया। जहां एक व्यक्ति उपस्थित मिला जिसे नाम पता पुछने पर अपना नाम भारत साहू पिता सुखीराम साहू उम्र 70 साल साकिन पिलवापाली थाना पिथौरा का रहने वाला बताया। इसके कब्जे से एक 15 लीटर प्लास्टिक डिब्बा में करीबन 13 लीटर एवं दुसरे वाली जरीकेन में 05 लीटर कुल 18 लीटर हाथ भटठी निर्मित महुआ शराब (किमती 3600 रू.) बरामद हुआ जिसे विधिवत जप्त कर कब्जा पुलिस में लिया गया। आरोपी का कृत्य अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का घटित करना पाये जाने से, आरोपी के विरूद्ध थाना पिथौरा अपराध क्रमांक 273/2026 धारा 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर, उसे गिरफ्तार कर ज्युडिशियल रिमांड पर भेजा गया है।
गिरफ्तार आरोपी-01- भारत साहू पिता सुखीराम साहू उम्र 70 साल साकिन पिलवापाली थाना पिथौरा जिला महासमुंद। जप्त मशरूका-01- 18 लीटर हाथ भट्टी निर्मित महुआ शराब (किमती 3600 रू.)।
Tags
#पिथौरा/महासमुंद
