विज्ञापन

Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3
Advertisement 4
Advertisement 5
Advertisement 6

अब अंधेरे में नहीं रुकेगी अनाथ बच्चों की पढ़ाई -विवेक अग्रवाल




 मारवाड़ी युवा मंच सांकरा के उपाध्यक्ष विवेक अग्रवाल ने दिया इन्वर्टर-लाइट का तोहफा


सवेरा24न्यूज़/राजेश साव
सांकरा (महासमुंद)


 सच्ची सेवा वही है जो बिना दिखावे के जरूरतमंद के काम आए - इसी भावना को चरितार्थ करते हुए मारवाड़ी युवा मंच, सांकरा इकाई ने मानवता की मिसाल पेश की है।
मंच के उपाध्यक्ष विवेक अग्रवाल के सहयोग से जगदीशपुर स्थित अनाथ आश्रम के बच्चों के लिए इन्वर्टर, बैटरी और ट्यूबलाइट सेट भेंट किया गया, ताकि बिजली गुल होने पर भी बच्चों की पढ़ाई बाधित न हो।



टीम ने देखा बच्चों का दर्द
बीते दिनों मंच की टीम आश्रम के दौरे पर पहुंची थी। टीम में अध्यक्ष शुभम सिंघल, उपाध्यक्ष विवेक अग्रवाल, सदस्य दीपक अग्रवाल और हर्षित अग्रवाल शामिल थे। भ्रमण के दौरान टीम ने देखा कि परिसर में रोशनी की कमी है और लाइट जाते ही बच्चों की पढ़ाई पूरी तरह रुक जाती है।


बच्चों की इस तकलीफ को देखकर उपाध्यक्ष विवेक अग्रवाल ने तत्काल व्यक्तिगत सहयोग से इन्वर्टर सेट और लाइट की व्यवस्था कराई। साथ ही उन्होंने अपने खर्च पर इलेक्ट्रीशियन भेजकर पूरे आश्रम में फिटिंग और वायरिंग का कार्य भी पूरा कराने की जिम्मेदारी ली है।


आश्रम प्रबंधन ने मंच का आभार जताते हुए कहा कि इस सहयोग से अब बच्चों को निर्बाध रूप से पढ़ाई का उजाला मिल सकेगा। क्षेत्र में मंच के इस सेवा कार्य की जमकर सराहना हो रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Facebook