विज्ञापन

Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3
Advertisement 4
Advertisement 5
Advertisement 6

सांकरा में ज्वेलर्स की बड़ी ठगी का खुलासा, 15 ग्राम सोना गलाकर हड़पा

*सांकरा / महासमुन्द | 13 नवंबर 2026*




महासमुन्द जिले के सांकरा थाना क्षेत्र में गिरवी रखे सोने के जेवरात को गलाकर हड़पने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्यवाही की है। पुलिस ने *'श्याम ज्वेलर्स सांकरा' के संचालक राकेश उर्फ विक्की अग्रवाल (36)* को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश किया है।


*क्या है पूरा मामला?*


पीड़ित *शनिलाल चौहान, निवासी ग्राम श्रीरामपुर*, ने घरेलू जरूरत के लिए अपनी पत्नी *सावित्री चौहान* के सोने के जेवरात — सोने का माला और कान का टॉप्स, वजन लगभग *15 ग्राम, कीमत करीब ₹2,10,000* — को श्याम ज्वेलर्स में *2% प्रतिमाह ब्याज* पर गिरवी रखकर रकम उधार ली थी।


आरोप है कि गिरवी रखते समय दुकान संचालक ने कोई पावती रसीद नहीं दी। पीड़ित ने फोन-पे से ब्याज भी चुकाया।


दिनांक *24 जून 2026* को जब पीड़ित गवाहों के साथ पूरा मूलधन और ब्याज लेकर अपना सोना छुड़ाने पहुंचा, तो संचालक ने समय ज्यादा हो गया, सोना डूब गया कहकर दुर्व्यवहार किया। न रकम ली, न सोना वापस किया।


*जांच में खुला बड़ा राज*


पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी वर्ष *2021* में तहसीलदार बसना से बनवाए गए साहूकारी लाइसेंस की आड़ में ग्रामीणों के सोने-चांदी के जेवर गिरवी रखता था। रजिस्टर में एंट्री करता था, लेकिन ग्राहक को कोई रसीद नहीं देता था।


उल्टा, अपनी छपी हुई रसीद बुक में पहले से ही एकतरफा शर्त छपवा रखी थी — _समय पर पैसा न चुकाने पर जेवर डूब जाएगा।_ ग्राहकों से पहले ही हस्ताक्षर करा लेता था और बाद में मनमानी तारीख भर देता था।


पूछताछ में आरोपी ने माना कि उसने पीड़ित का सोना बिना बताए *गलाकर* अपने पास रख लिया था।


*पुलिस को क्या-क्या मिला?*


थाना सांकरा पुलिस ने आरोपी के कब्जे से बरामद किया —

- गली हुई अवस्था में *लगभग 15 ग्राम सोना*

- गिरवी लेन-देन के *20 रजिस्टर*

- हिसाब की *07 कॉपियां*

- छपी हुई *02 गिरवी रसीद बुक*

- *01 सैमसंग S22 अल्ट्रा मोबाइल*

- *साहूकारी लाइसेंस*


*कौन सी धारा लगी?*


थाना सांकरा में *अपराध क्रमांक 190/2026, धारा 316(2), 3(5) भारतीय न्याय संहिता (B.N.S.)* के तहत मामला दर्ज किया गया है।


पुलिस का कहना है कि ग्रामीणों की मजबूरी का फायदा उठाकर अमानत में खयानत करने वालों पर आगे भी सख्त कार्यवाही जारी रहेगी।


*गिरफ्तार आरोपी :-* राकेश उर्फ विक्की अग्रवाल, पिता स्व. श्यामसुंदर अग्रवाल, निवासी त्रिलोक नगर सांकरा, संचालक – श्याम ज्वेलर्स, राजेन्द्र नायक काम्पलेक्स, सांकरा।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Facebook