लखपति दीदी बनने की कहानी, श्रीमती कृष्णा सिंह की जुबानी

 


बिहान योजना से श्रीमती कृष्णा सिंह ने संभाला अपना और अपने बच्चों का भविष्य
बिहान योजना ने छत्तीसगढ़ में महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक सुरक्षा के साथ-साथ सशक्त बनाने में एक अहम भूमिका निभा रही है। इस योजना ने  केवल महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया है, बल्कि उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का काम किया है। जिले के मनेन्द्रगढ़ विकासखंड के डंगौरा निवासी श्रीमती कृष्णा सिंह की प्रेरणादायक कहानी एक मिसाल बनकर उभरी है। उनकी दृढ़ता और मेहनत ने उन्हें एक सफल उद्यमी के रूप में स्थापित कर दिया है, आज कृष्णा सिंह “लखपति दीदी“ के नाम से जानी जाती हैं।
कृष्णा सिंह का प्रेरणादायक संघर्ष - श्रीमती कृष्णा सिंह का जीवन पहले आर्थिक तंगी और पारिवारिक जिम्मेदारियों के बीच संघर्ष में बीत रहा था। उनके परिवार की आय का कोई स्थायी स्रोत नहीं था, और परिस्थितियां बेहद कठिन था। इसी बीच उन्हें छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान योजना के बारे में जानकारी मिली। उन्होंने इस योजना से जुड़ने का निर्णय लिया, जो उनके जीवन में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।
बिहान योजना से मिली नई दिशा- बिहान योजना के अंतर्गत कृष्णा सिंह ने स्टेशनरी की एक छोटी सी दुकान की शुरूआत की। कठिन परिश्रम और अदम्य इच्छाशक्ति के कारण उनकी दुकान चल पड़ा और उनका आत्मविश्वास पहले से अधिक बढ़ गया। उनके लगातार बैंक से लेन-देन के कारण उनका क्रेडिट स्कोर भी बेहतर हुआ। इससे उन्होंने बैंक से लोन लेकर अपने व्यवसाय को और अधिक विस्तार किया। कृष्ण सिंह के प्रयास और बिहान योजना की सहायता से उनकी आर्थिक स्थिति में उल्लेखनीय सुधार हुआ। आज श्रीमती कृष्णा सिंह की सालाना बचत एक लाख रुपए तक पहुंच गई है। उनका जीवन न केवल आर्थिक रूप से सशक्त हुआ है, बल्कि उनके आत्मविश्वास और सामाजिक प्रतिष्ठा में भी वृद्धि हुई है। उनकी इस सफलता ने क्षेत्र की अन्य महिलाओं को प्रेरणा दी है।
प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का किया आभार व्यक्त - श्रीमती कृष्णा सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का विशेष रूप से आभार व्यक्त किया है। उन्होंने बताया कि सरकारी योजनाएं केवल योजनाएं नही होती, बल्कि वे समाज में बदलाव लाने और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने का अवसर प्रदान करती हैं। हम सब को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं लाभ अधिक-अधिक उठाना चाहिए। जिससे हम अपने जीवन स्तर को बेहतर बना सकें।
अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणा स्रोत - श्रीमती कृष्णा सिंह की सफलता की कहानी अन्य महिलाओं के लिए मिसाल बन चुकी है। बिहान योजना से जुड़कर वे न केवल अपनी आर्थिक स्थिति में सुधार की हैं, बल्कि अपने बच्चों का भविष्य भी उज्ज्वल बना रही हैैं। यह योजना महिलाओं के लिए वित्तीय स्वतंत्रता प्रदान करती है और उनके आत्मविश्वास को बढ़ाती है, जिससे वे समाज में अपनी एक नई पहचान बना सकें। बिहान योजना वास्तव में महिलाओं के जीवन को संवारने और उनके सपनों को साकार करने का एक सशक्त माध्यम है। श्रीमती कृष्णा सिंह की सफलता इस बात का प्रमाण है कि इच्छाशक्ति और सही मार्गदर्शन के बल पर किसी भी चुनौती को पार किया जा सकता है। उनकी यह यात्रा उन सभी महिलाओं के लिए प्रेरणादायक साबित हो सकती है, जो महिलाएं बेहतर भविष्य का सपना देखती है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
News Portal - A4 Advertisement
SLIDE 01 / 06
सच की राह सवेरा के साथ
विज्ञापन

आपके व्यवसाय का विज्ञापन

अपने व्यापार, दुकान, संस्था एवं सेवाओं का प्रचार हमारे न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से करें।
SLIDE 02 / 06
डिजिटल न्यूज़ पोर्टल
विशेष विज्ञापन

आपका ब्रांड — हमारी पहुंच

अपने व्यवसाय की जानकारी हजारों पाठकों तक पहुंचाएं।
SLIDE 03 / 06
समाचार • विज्ञापन • प्रचार
अपने व्यापार का प्रचार करें

उचित दर • बेहतर प्रचार

दुकान, संस्था, स्कूल, अस्पताल, क्लिनिक, होटल एवं सभी प्रकार के व्यवसायों के विज्ञापन।
SLIDE 04 / 06
आपके शहर की खबरें
आपका विज्ञापन

आपकी पहचान, हमारी खबरों के साथ

अपने उत्पाद एवं सेवाओं को आकर्षक विज्ञापन के माध्यम से लोगों तक पहुंचाएं।
SLIDE 05 / 06
विश्वसनीय समाचार
बिजनेस प्रमोशन

अपने कारोबार को नई पहचान दें

डिजिटल न्यूज़ पोर्टल पर अपने व्यवसाय का प्रचार करवाएं।
SLIDE 06 / 06
सच की राह सवेरा के साथ
विज्ञापन दें

अपने व्यवसाय को लोगों तक पहुंचाएं

आज ही अपने विज्ञापन के लिए संपर्क करें।

Facebook