विज्ञापन

Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3
Advertisement 4
Advertisement 5
Advertisement 6

जुआ-सट्टा के खिलाफ महासमुंद पुलिस का सख्त एक्शन, 06 बाइक और स्कॉर्पियो समेत ₹5.16 लाख की संपत्ति जब्त।

 



सवेरा24न्यूज़/राजेश साव
पटेवा/महासमुंद

जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा जुआ-सट्टा सहित अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने महासमुंद पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। पुलिस की विशेष टीम लगातार सक्रिय है और जिले के विभिन्न क्षेत्रों में अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों के विरुद्ध ताबड़तोड़ कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में पटेवा पुलिस ने ग्राम मुनगासेर में जुआ खेल रहे 08 लोगों को रंगे हाथों गिरफ्तार कर उनके कब्जे से नगदी सहित कुल ₹5.16 लाख की संपत्ति जब्त की है।
दिनांक 04 नवंबर 2026 को थाना पटेवा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के ग्राम मुनगासेर में सार्वजनिक स्थान पर कुछ लोग रुपये-पैसों का हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और जुआ फड़ पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान जुआ खेल रहे 08 आरोपियों को मौके पर ही रंगे हाथों पकड़ा गया।
पुलिस ने आरोपियों एवं जुआ फड़ से कुल ₹16,000 नगद, 52 पत्ती ताश का एक सेट, 06 दोपहिया वाहन, एक स्कॉर्पियो वाहन तथा 05 मोबाइल फोन जब्त किए हैं। जब्त मशरूका की कुल कीमत ₹5,16,000 आंकी गई है।
आरोपियों के विरुद्ध थाना पटेवा में अपराध क्रमांक 212/26, धारा 3(2) छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम एवं छोटे संगठित अपराध की धारा 112 बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई करते हुए विवेचना में लिया गया है।
*महासमुंद पुलिस की आम जनता से अपील-*
जुआ-सट्टा, अवैध कारोबार अथवा किसी भी प्रकार की गैरकानूनी गतिविधियों में शामिल होकर शांति भंग करने वालों को महासमुंद पुलिस ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि ऐसे कृत्यों को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। त्योहारी सीजन को देखते हुए पुलिस की विशेष टीम 24 घंटे अलर्ट पर है। जिले भर में संदिग्ध गतिविधियों, जुआ फड़ों एवं अवैध कारोबार पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। *जुआ-सट्टा और अन्य अवैध गतिविधियों की जानकारी तत्काल महासमुंद पुलिस की “शिकायत हेल्प  डेस्क- “संवाद” व्हाट्सएप मोबाईल नंबर-9479229939, पर पुलिस को दें सूचनादाता का नाम गुप्त रखा जायेगा।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम-
01- जोगिन्दर निषाद पिता धांसू निषाद उम्र 36 वर्ष साकिन मुनगासेर थाना पटेवा जिला महासमुंद,
02- नागेश्वर खड़िया पिता संतोष खड़िया उम्र 29 वर्ष साकिन मुनगासेर थाना पटेवा जिला महासमुंद,
03- आशीष रघुवंशी पिता स्वर्गीय महेन्द्र रघुवंशी उम्र 19 वर्ष साकिन मुनगासेर थाना पटेवा जिला महासमुंद,
04- रोहित कुमार यादव पिता महत्व राम यादव उम्र 40 वर्ष साकिन मुनगासेर थाना पटेवा जिला महासमुंद,
05- साहिल यादव पिता समय लाल यादव उम्र 21 वर्ष साकिन मुनगासेर थाना पटेवा जिला महासमुंद,
06- सुनील लहरी पिता संत राम लहरी उम्र 26 वर्ष साकिन पचरी थाना पटेवा जिला महासमुंद,
07- संतोष टंडन पिता स्वर्गीय भागीरथी टंडन उम्र 29 वर्ष साकिन पचरी थाना पटेवा जिला महासमुंद,
08- जितेन्द्र कुर्रे पिता सेवाराम कुर्रे उम्र 32 वर्ष साकिन पचरी थाना पटेवा जिला महासमुंद।


जप्त मशरूका का विवरण-
01- फड़ से कुल नगदी रकम 16,000 रूपये,
02- एक नग स्कॉर्पियो वाहन कीमती करीबन 3,50,000 रूपये।
03- पांच नग मोटर सायकल कीमती करीबन 90,000 रूपये , 
04- एक नग स्कूटी कीमती करीबन 35,000 रूपये,
05- पांच नग मोबाईल कीमती करीबन 25,000 रूपये।
06- 52 पत्ती ताश एक सेट,
*जुमला जप्त मशरूका कीमती 5,16,000 रूपये।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Facebook