विज्ञापन

Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3
Advertisement 4
Advertisement 5
Advertisement 6

महिला उत्पीड़न की रोकथाम एवं पीड़ित महिलाओं को सहायता दिलाने जिला स्तरीय महिला उत्पीड़न निवारण समिति का गठन



महासमुंद, 03 नवंबर 2026/ राज्य शासन के आदेश के परिपालन में जिले में महिला उत्पीड़न की घटनाओं की सतत निगरानी करने, महिला अत्याचार के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने तथा पीड़ित महिलाओं को उचित मार्गदर्शन एवं सहायता उपलब्ध कराने कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह द्वारा जिला स्तरीय महिला उत्पीड़न निवारण समिति का गठन किया गया है।

गठित समिति में जिला पुलिस अधीक्षक को समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं अपर कलेक्टर, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास एवं उप संचालक समाज कल्याण विभाग को सदस्य तथा जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग को सदस्य सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। समिति में विशेषज्ञ सदस्य के रूप में महिला चिकित्सक डॉ. ज्योति साहू एवं महिला अभिभाषक श्रीमती कमलेश त्रिपाठी को शामिल किया गया है। इसके अलावा महिला कल्याण के क्षेत्र में कार्यरत प्रतिष्ठित महिला सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. अनिता रावटे एवं श्रीमती प्रेमशीला बघेल को सदस्य नियुक्त किया गया है। साथ ही स्वैच्छिक संगठनों के प्रतिनिधि श्रीमती हेमलता राजपूत (जन कल्याण समाज सेवी संस्था) एवं ईशा टंडन (आसरा फाउंडेशन) तथा को सदस्य बनाया गया है।

समिति जिले में महिला उत्पीड़न से संबंधित मामलों की निगरानी, पीड़ित महिलाओं को आवश्यक मार्गदर्शन एवं सहायता उपलब्ध कराने तथा महिला अत्याचार के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई के लिए समन्वय के साथ कार्य करेगी। समिति के कार्य, दायित्व एवं कार्यावधि शासन द्वारा निर्धारित मार्गदर्शी निर्देशों के अनुरूप होंगे।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Facebook