कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने जनपद सभापति को पेजयल की बताई समस्या


बसना/महासमुंद

 अष्टप्रहरी संकीर्तन हरिनाम यज्ञ में शामिल हुए जनपद सभापति प्रकाश सिन्हा 


बसना। जनपद पंचायत क्षेत्र अंकोरी अंतर्गत ग्राम बिरसिंगपाली एवं परगला (पलसापाली)  में  आयोजित चैतन्य महाप्रभु के अष्टप्रहरी संकीर्तन हरिनाम यज्ञ में जनपद पंचायत बसना सभापति प्रकाश सिन्हा शामिल हुए। उन्होंने विधिवत पूजा अर्चना कर क्षेत्र की सुख, समृद्धि, विकास और खुशहाली की कामना की। 



        सभापति प्रकाश सिन्हा ने कहा 
अष्टप्रहरी संकीर्तन हरिनाम यज्ञ आदि अनादि काल से पुर्वजों रीति रिवाजों से चलता आ रहा है। हरे कृष्ण, हरे राम नाम तन मन को प्रफुल्लित कर देने वाले हरिनाम का जाप है। सोलह नामों तथा बत्तीस वर्णों से युक्त हरे राम हरे कृष्ण, कृष्ण कृष्ण हरे हरे महामंत्र का कीर्तन ही कलियुग में जीवों के उद्धार का एकमात्र उपाय है। कलियुग में केवल हरिनाम के जाप से ही उद्धार हो सकता है।

 कलियुग में इस महामंत्र का संकीर्तन करने मात्र से प्राणी मुक्ति के अधिकारी बन सकते हैं। कलियुग में भगवान की प्राप्ति का सबसे सरल साधन हरि का नाम-जप करना है। अष्टप्रहरी संकीर्तन हरिनाम यज्ञ में अनेकों किर्तन मण्डलीय शामिल हो कर अपनी कला का प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रकाश सिन्हा ने ग्रामवासियों के साथ भंडारा प्रसाद ग्रहण किया। दोनों ग्राम के ग्रामीणों ने पेयजल समस्या हेतु बोर खनन की मांग और परगला (पलसापाली) तालाब में पचरी निर्माण करने की मांग की गई। 



उक्त कार्यक्रम में पूर्व जनपद सदस्य राजेन्द्र डड़सेना,  महेंद्र प्रधान, ग्राम सरपंच प्रतिनिधि बीरू यादव, श्रीमती पुष्पा भोई, पत्रकार सुखदेव वैष्णव, डॉ ओमेश, जुगेश्वर बाग सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहें।

सवेरा 24 न्यूज़
राजेश साव 7240825555

Post a Comment

Previous Post Next Post
News Portal - A4 Advertisement
SLIDE 01 / 06
सच की राह सवेरा के साथ
विज्ञापन

आपके व्यवसाय का विज्ञापन

अपने व्यापार, दुकान, संस्था एवं सेवाओं का प्रचार हमारे न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से करें।
SLIDE 02 / 06
डिजिटल न्यूज़ पोर्टल
विशेष विज्ञापन

आपका ब्रांड — हमारी पहुंच

अपने व्यवसाय की जानकारी हजारों पाठकों तक पहुंचाएं।
SLIDE 03 / 06
समाचार • विज्ञापन • प्रचार
अपने व्यापार का प्रचार करें

उचित दर • बेहतर प्रचार

दुकान, संस्था, स्कूल, अस्पताल, क्लिनिक, होटल एवं सभी प्रकार के व्यवसायों के विज्ञापन।
SLIDE 04 / 06
आपके शहर की खबरें
आपका विज्ञापन

आपकी पहचान, हमारी खबरों के साथ

अपने उत्पाद एवं सेवाओं को आकर्षक विज्ञापन के माध्यम से लोगों तक पहुंचाएं।
SLIDE 05 / 06
विश्वसनीय समाचार
बिजनेस प्रमोशन

अपने कारोबार को नई पहचान दें

डिजिटल न्यूज़ पोर्टल पर अपने व्यवसाय का प्रचार करवाएं।
SLIDE 06 / 06
सच की राह सवेरा के साथ
विज्ञापन दें

अपने व्यवसाय को लोगों तक पहुंचाएं

आज ही अपने विज्ञापन के लिए संपर्क करें।

Facebook