विज्ञापन

Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3
Advertisement 4
Advertisement 5
Advertisement 6

जिला महासमुंद क्रिकेट संघ के अंडर 19 ड्युस बॉल क्रिकेट टीम का चयन ट्रायल रविवार को



छत्तीसगढ़/ महासमुंद

 छत्तीसगढ़ राज्य क्रिकेट संघ ने वर्ष 2025-26 के लिए जिला क्रिकेट टीम के चयन की तिथियां घोषित कर दी हैं। जिसके तहत महासमुंद जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में  अंडर-19 का ट्रायल 31 अगस्त को आयोजित किया जाएगा, जिसमें एक सितंबर 2007 से पूर्व के खिलाड़ी भाग ले सकेंगे।


अंडर-23 और सीनियर ग्रुप का ट्रायल सात सितंबर को होंगे, अंडर-23 के लिए कट-ऑफ डेट एक सितंबर 2003 से 31 अगस्त 2007 के बीच है। अंडर-16 का 14 सितंबर को ट्रायल होगा। जिसमें एक सितंबर 2010 से 31 अगस्त 2012 के बीच के खिलाड़ी शामिल हो सकेंगे, ट्रायल का समय प्रातः 9 बजे, स्थान मिनी स्टेडियम, महासमुंद में आयोजित होंगे। 


चयन ट्रायल में शामिल होने के लिए खिलाड़ियों को 30 अगस्त तक अपना पंजीयन करना अनिवार्य रहेगा पंजीयन के लिए खिलाड़ियों को पिछले 6 कक्षाओं की मार्कशीट,  जन्म प्रमाण पत्र (डिजिटल/मैन्युअल) आधार कार्ड पीवीसी और दो पासपोर्ट साइज फोटो यह सभी दस्तावेज ओरिजिनल होने चाहिए।


 इन्हें महासमुंद कॉलेज रोड स्थित संघ के कार्यालय में जाकर पंजीयन की प्रकिया पूर्ण करनी होगी ।ट्रायल के दिन खिलाड़ियों को सफेद ड्रेस में स्वयं के किट बैग के साथ उपस्थित होना अनिवार्य रहेगा | अधिक जानकारी हेतु तृपेश साहू, आलोक दिवेदी, अनुरोध शर्मा से संपर्क कर सकते है। 


तृपेश कुमार साहू
सदस्य
महासमुंद जिला क्रिकेट संघ
8959677853



सवेरा 24 न्यूज 
राजेश साव 7240825555
चंद्रशेखर सिदार 6265648647


Post a Comment

Previous Post Next Post

Facebook