बसना, सरायपाली – झेरिया यादव समाज, बसना-सरायपाली के तत्वावधान में बसना शहर स्थित कालार धर्मशाला में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की शुरुआत समाज के इष्टदेव भगवान श्रीकृष्ण की विधिवत पूजा-अर्चना से की गई। इसके पश्चात आगामी कृष्ण जन्मोत्सव के भव्य आयोजन को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।
बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि जन्मोत्सव के अवसर पर राउत नाचा, कर्मा, सुआ, भगवत, कीर्तन जैसे पारंपरिक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जिससे समाज की सांस्कृतिक विरासत को नई पीढ़ी से जोड़ा जा सके। कार्यक्रम को सफल और भव्य बनाने हेतु विभिन्न समितियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
फूलझर राज झेरिया यादव समाज के केंद्रीय अध्यक्ष श्री जगतराम यादव ने कहा कि इस वर्ष का कृष्ण जन्मोत्सव पहले की तुलना में और भी अधिक भव्य, संगठित और प्रभावशाली होगा। उन्होंने आयोजन की रूपरेखा साझा करते हुए बताया:
प्रातः 9 से 10 बजे तक भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना
दीप प्रज्वलन और स्वागत उद्बोधन मुख्य अतिथियों के आगमन पर नगर में भव्य रैली, जिसमें दही-हांडी कार्यक्रम मुख्य आकर्षण होगारैली के बाद महाभंडारा एवं प्रसाद वितरण
उपस्थित प्रमुख पदाधिकारीगण:
जगतराम यादव – केंद्रीय अध्यक्ष गंगाधर यादव – उपाध्यक्ष
बालकराम यादव – कार्यकारिणी अध्यक्षखुलुराम यादव – कोषाध्यक्ष
विक्रम यादव – केंद्रीय संयोजक
पियारी यादव – महिला प्रकोष्ठ प्रमुख
नरेंद्र यादव – तहसील अध्यक्ष
सतीश यादव – तहसील उपाध्यक्ष
अलेखराम यादव – तहसील कोषाध्यक्ष
कुंजराम यादव – तहसील सचिव
गजानंद यादव – संगठन मंत्री
जोतराम यादव – शहर अध्यक्ष
रंजीत यादव एवं ओमप्रकाश यादव – मीडिया प्रभारी
इसके अतिरिक्त समाज के अनेक वरिष्ठजन, युवा प्रतिनिधि तथा महिला सदस्य भी बड़ी संख्या में बैठक में उपस्थित रहे। सभी ने एकजुट होकर कृष्ण जन्मोत्सव को सफल बनाने का संकल्प लिया और इसे सामाजिक एकता, सांस्कृतिक जागरूकता एवं सहयोग का प्रतीक बताया।यह आयोजन न केवल धार्मिक उत्सव होगा, बल्कि समाज को जोड़ने वाला एक सशक्त माध्यम भी बनेगा।
सवेरा 24 न्यूज़राजेश साव 7240825555
Tags
बसना /सराईपाली
