जे एम सी बलौदा में अंडर 18 क्रिकेट टूर्नामेंट संपन्न जिसमें क्षेत्र के 32 टीमों ने भाग लिया। फाइनल मैच में मुख्य अतिथि सरोज सेठ , सरपंच प्रतिनिधि ग्राम पंचायत बलौदा,विशिष्ट अतिथि उद्धव नन्द जी जनपद सदस्य सरायपाली संजय दास पंच श्री सुरेश नाग विदूषक बाघ , बिमल साहू मुख्य रूप से उपस्थित थे। फाइनल मैच में बलौदा और कलेंडा के मध्य खेला गया। जिसमें कलेंडा द्वारा दिए गए 100 रन के स्कोर को 3 विकेट के नुकसान पर बनाकर बलौदा टीम ने टूर्नामेंट जीता। जिसमें जलेश भोई मैंनऑफ द सीरीज रहे। इसमें 32 टीमों ने भाग लिया। फाइनल मैच में सरोज सेठ जी ने अपने सम्बोधित में कहा कि युवा खेल के साथ साथ पढ़ाई में भी ऐसी जोश और मेहनत करें । जनपद सदस्य उद्धव नन्द जी ने कहा कि क्रिकेट मैच की तरह बोर्ड परीक्षा में भी मेहनत कर बलौदा का नाम रोशन करें। खिलाडी खेल और पढ़ाई दोनों में लगन और मेहनत कर सफलता प्राप्त करें।इस टूर्नामेंट को सफल बनाने में समस्त बलौदा ग्रामवासियों का विशेष सहयोग रहा।चार दिवसीय अंडर 18क्रिकेट टूर्नामेंट का संचालन मनोज कुमार साहू ने किया।
सवेरा24न्यूजराजेश साव 7240825555
Tags
बलौदा
