09 पेंशन प्रकरणो से संबंधित तथा 108 वेतन निर्धारण जांच के प्रकरण का कैम्प में निराकरण किया गया कुल 117 प्रकरण का निराकरण


संभागीय संयुक्त संचालक कोष लेखा एवं पेंशन रायपुर के अनुसार संचालक पेंशन एवं भविष्य निधि छत्तीसगढ इन्द्रावती भवन, नवा रायपुर के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर जिला महासमुन्द के निर्देशन पर  आज प्रातः 10.30 बजे जिला कोषालय महासमुन्द के सभाकक्ष में पेंशन एवं वेतन निर्धारण कैम्प का आयोजन किया गया। उक्त कैम्प में संभागीय संयुक्त संचालक कोष लेखा एवं पेंशन रायपुर से श्री अजय कुमार साहू, सहायक संचालक, श्री संदीप कुमार साहू, एस ए एस, तथा श्री प्रकाश सिंह ठाकुर, एस ए एस की टीम उपस्थित थे।


उक्त कैम्प में जिला महासमुन्द अन्तर्गत 36 कार्यालय से  अधिकारी कर्मचारी उपस्थित हुए थे। जिसमें कुल 117 प्रकरणों का निराकण किया गया जिसमें 09 पेंशन प्रकरणो से संबंधित तथा 108 वेतन निर्धारण जांच के प्रकरण का कैम्प में निराकरण किया गया।

जिला कोषालय महासमुन्द टीम की ओर से श्री संजय कुमार चौधरी, वरिष्ठ कोषालय अधिकारी द्वारा आभार व्यक्त किया गया।


सवेरा 24 न्यूज 
राजेश साव 7240825555

Post a Comment

Previous Post Next Post

Facebook