विज्ञापन

Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3
Advertisement 4
Advertisement 5
Advertisement 6

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026' के अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय झलप में जागरूकता और सुरक्षा के संदेश






जिला- महासमुंद
झलप NH-53 पर राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह' का भव्य आयोजन;  BSCPL औरंग टोलवे लिमिटेड ने बच्चों को किया जागरूक

'राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026' के अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय झलप  में जागरूकता और सुरक्षा के संदेश के साथ एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का संचालन BSCPL औरंग टोलवे लिमिटेड द्वारा किया गया, जिसका उद्देश्य स्कूली छात्रों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना था।

विविध गतिविधियों के जरिए सुरक्षा का संदेश दिया गया जिसमे चित्रकला,प्रश्नोत्तरी,पुरस्कार वितरण शामिल रही |

कार्यक्रम की शुरुआत पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ वृक्षारोपण से हुई। इसके पश्चात, छात्रों के लिए कई प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं:
बच्चों ने अपनी कला के माध्यम से सड़क सुरक्षा के विभिन्न पहलुओं को कैनवास पर उकेरा।
 यातायात नियमों और सड़क संकेतों से संबंधित एक रोमांचक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई।

 प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को कंपनी के प्रतिनिधियों द्वारा इनाम देकर प्रोत्साहित किया गया।




सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, स्कूल के बच्चों की साइकिलों के पीछे रिफ्लेक्टिव टेप लगाए गए। जिससे रात के समय दृश्यता बढ़ती है  दुर्घटना की संभावना काफी कम हो जाती है।

इस कार्यक्रम मे पेड लगाकर पर्यावरण सुरक्षा का सन्देश दिया गया | 

सड़क सुरक्षा, जीवन रक्षा

कार्यक्रम के दौरान BSCPL औरंग टोलवे लिमिटेड के प्रतिनिधियों ने छात्रों को यातायात नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई। उन्होंने बताया कि "सड़क सुरक्षा केवल एक नियम नहीं, बल्कि जीवन बचाने का एक तरीका है।"

कार्यक्रम सेफ्टी एक्सपर्ट उमा शंकर और  टोल मैनेजर पवन प्रशांत सिंह के द्वारा तैयार रूपरेखा के अनुरूप सम्पन हुआ ।

 कार्यक्रम का  क्रियान्वयन कंट्रोल रूम एग्जीक्यूटिव महावीर सोनी और उनकी टीम जिसमे आर.पी.ओ. चमन पैरामेडिक महेंदर मिरी और उनकी टीम द्वारा  सुनिश्चित किया गया। कार्यक्रम के दौरान शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय झलप प्रधानाचार्य के विजयलक्ष्मी सिदार मैम ,स्कूलअध्यक्ष निर्भय नायक  ,पी आर वर्मा सर, नीलिमा दीवान मैम , ध्रुवंशी मैम,  सभी स्टाफ ,उपस्थित थे।


सवेरा24न्यूज़
राजेश साव 7240825555

Post a Comment

Previous Post Next Post

Facebook