ग्रामीण सेवा सहकारी समिति मर्यादित बाघामुडा के समिति प्रभारी पर एफ आई आर दर्ज

 




जांच में 3304 कट्टा धान कम पाया गया

कलेक्टर के निर्देश पर अनियमितता में संलग्न  पाए जाने पर सतत कार्रवाई जारी

महासमुंद ,25 जनवरी//ग्रामीण सेवा सहकारी समिति मर्यादित बाघामुडा के समिति प्रभारी श्री प्रेमसिंग़ ध्रुव पर अनियमितता पाए जाने पर एफ आई आर दर्ज किया गया है।  कलेक्टर श्री विनय लंगेह के निर्देश पर समिति का अधिकारियों द्वारा आकस्मिक निरीक्षण किया गया,  जांच प्रतिवेदन मय पंचनामा में उपार्जन केन्द्र बाधामुडा का आनलाईन रिपोर्ट के अनुसार 1,25,878 कटटा धान उपार्जन केन्द्र में उपलब्ध होना प्रदर्शित हो रहा था ,जबकि भौतिक सत्यापन में  1,22,574 कटटा मौके पर धान खरीदी केन्द्र के फड पर पाया गया । जो आनलाईन रिकार्ड और भौतिक सत्यापन पर 3304 कटटा धान कम पाया गया जिसका समर्थन मूल्य 3100 रूपये की दर से 40,96,960 रूपये की राशि कम होना पाया गया। इस आधार पर धान खरीदी समिति प्रभारी प्रेमसिंग ध्रुव के द्वारा वित्तीय अनियमितता कर शासन को जानबूझकर आर्थिक क्षति पहुंचाया गया है। डिप्टी कलेक्टर के जांच में धान उपार्जन केन्द्र बाधामुडा में 1,25,878 कटटा (50351.20 क्विंटल) खरीदी किया जाना पाया गया एवं प्रभारी समिति प्रबंधक बाघामुडा श्री प्रेमसिंग ध्रुव एवं अन्य सहकर्मी की उपस्थिति में धान फड के प्रत्येक स्टेक की गिनती की गई ,जिसमें 74 धान का स्टेक पाया गया। स्टेक के गिनती करने पर कुल 1,22,574 कटटा मौके धान खरीदी केन्द्र के फड पर पाया गया। धान उपार्जन केन्द्र बाधामुडा में 3304 कटटा (1321.6 क्विंटल) धान कम पाया गया।  उक्त अनियमितता के लिए समिति प्रभारी प्रेमसिंग ध्रुव द्वारा जानबूझकर शासन को हानि पहुंचाया गया ,जिसके विरूध्द कोमाखान थाने में  शनिवार को एफआईआर दर्ज किया गया।


सवेरा24न्यूज़
राजेश साव 7240825555

Post a Comment

Previous Post Next Post

Facebook