शाला वार्षिकोत्सव शासकीय प्राथमिक शाला पंडरीपानी मे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

 



17 जनवरी 2026 को शासकीय प्राथमिक शाला पंडरीपानी मे मुख्य अतिथि गिरधर पटेल सरपंच ग्राम पंचायत कंचनपुर के उपस्थित मे मनाया गया इस अवसर पर बच्चों को पुरस्कार वितरित किया गया भागीरथी पारेश्वर पटवारी द्वारा शाला से नवोदय विद्यालय के लिए चयनित छात्र तुलेश्वर साहू एवं एकलव्य विद्यालय हेतु चयनित छात्रा को सम्मानित किया गया एवं शाला के शिक्षकों को बधाई दिया गया इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक मनोज कुमार साहू ने बच्चों को प्रोत्साहित किया साथ ही शाला के शिक्षक ओमप्रकाश साहू जी द्वारा भी पालको को प्रोत्साहित किया गया बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया इस अवसर पर गांव के पालकगण बडी संख्या मे उपस्थित थे सरपंच महोदय द्वारा मैदान समतलीकरण हेतु शाला परिवार को आश्वस्त किया गया शाला के प्रधान पाठक श्रीमती गीता पंडा द्वारा आभार प्रदर्शन किया गया कार्यक्रम में गौरीशंकर पंडा जी द्वारा मंच संचालन किया गया इस कार्यक्रम में शामिल ग्रामीण जनो डिग्रीलाल सिदार, मोहन सिदार,जुजेष्टी पारेश्वर, ठाकुर लाल पारेश्वर, गोपीचंद राणा , विदेशी निषाद ने हर्ष व्यक्त किया


सवेरा24न्यूज़
राजेश साव 7240825555

Post a Comment

Previous Post Next Post

Facebook