छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी मर्यादित, पिथौरा के संभागीय कार्यालय एवं दशहरा खेल मैदान, पिथौरा शहर में दिनांक 04.02.2026 को छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव 2025- 26 का आयोजन किया गया। संभागीय कार्यालय के तत्वाधान में आयोजित छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव के अवसर पर मुख्य अतिथि श्रीमती पिंकी ध्रुव उपसरपंच अमलीडीह, विशिष्ट अतिथि श्री जितेंद्र सिंहा जनपद सदस्य पिथौरा, जनप्रतिनिधि श्री प्रियरंजन कोसरिया जी उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री बी. दीवान, कार्यपालन अभियंता पिथौरा द्वारा की गई। छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव 2025- 26 खेल मैदान, बार चौक पिथौरा में मुख्य अतिथि श्री देवेश निषाद, नगर पंचायत अध्यक्ष पिथौरा, पार्षदगण श्रीमती रामकुंवर सिंहा, श्री मन्नू लाल ठाकुर जी, दीपक सिंहा, किशोर पटेल जी और लाखागढ़ और अमलीडीहके उपसरपंच श्री पंकज मटियारा और श्रीमती पिंकी ध्रुव शामिल हुए। इन आयोजनो में प्रतिमाह नियमित भुगतान करने वाले ऐसे आदर्श बीपीएल, घरेलू, व्यावसायिक, कृषि एवं PM सूर्यघर के उपभोक्ताओं को प्रशस्ति पत्र और तालियों से के साथ सम्मानित किया गया। मंच से पीएम सूर्यघर उपभोक्ताओं ने शून्य बिल या न्यूनतम बिल आने पर खुशी जाहिर की और अन्य सभी उपभोक्ताओं को भी अपने छतों में सोलर रूफटॉप लगाने का संदेश दिया। सहायक अभियंता, पिथौरा श्री गजभिए जी द्वारा इन 25 वर्षों में बिजली विभाग के प्रगति, स्मार्ट मीटर, मोर बिजली ऐप के बारे में जानकारी दी। पीएम सूर्यघर हितग्राही श्री वी. एस. ठाकुर जी ने पैनल की नियमित साफ सफाई के साथ अधिक बिजली उत्पादन की बात कही। इस अवसर पर बिजली विभाग के अधिकारी कर्मचारियों का भी विशेष सहयोग रहा। विभागीय कर्मचारी श्री ध्रुवंशी जी ने महोत्सव के सफल आयोजन हेतु आभार व्यक्त किया गया। इस कार्यक्रम में मंच संचालन श्री संजय पटेल कार्यालयीन स्टॉफ के द्वारा किया गया।
सवेरा24न्यूज़राजेश साव 7240825555
Tags
पिथौरा / महासमुंद
