पिथौरा के राघव सिंघल ने जेईई मेन में 99.4% अंक लाकर बढ़ाया नगर का मान



पिथौरा नगर के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. विशाल सिंघल के सुपुत्र राघव सिंघल ने देश की प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा Joint Entrance Examination – Main (जेईई मेन) में 99.4 प्रतिशत अंक हासिल कर नगर का नाम गौरवान्वित किया है

राघव, जो कि डॉ. विशाल सिंघल एवं श्रीमती खुशबू सिंघल के होनहार पुत्र हैं, ने यह उपलब्धि 12वीं की पढ़ाई के साथ-साथ हासिल की है कठिन प्रतिस्पर्धा वाली इस परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर उन्होंने अपनी प्रतिभा का परिचय दिया है।

बचपन से ही मेधावी रहे राघव ने इससे पहले Central Board of Secondary Education (सीबीएसई) की 10वीं बोर्ड परीक्षा में भी 97 प्रतिशत अंक प्राप्त कर परिवार और पिथौरा का नाम रोशन किया था। अपनी भविष्य की योजनाओं के बारे में राघव ने बताया कि वे देश के प्रतिष्ठित Indian Institutes of Technology (आईआईटी) में बी.टेक की पढ़ाई करना चाहते हैं और आगे चलकर तकनीकी क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देना उनका लक्ष्य है।

राघव की इस शानदार सफलता पर पिता डॉ. विशाल सिंघल, दादा डॉ. महावीर अग्रवाल सहित पूरे परिवार को बधाइयों का तांता लगा हुआ है। राघव की उपलब्धि से न केवल उनका परिवार, बल्कि पूरा पिथौरा नगर गौरवान्वित महसूस कर रहा है।




सवेरा 24 न्यूज 
    संपादक 
राजेश साव 7240825555

Post a Comment

Previous Post Next Post

Facebook