आश्रम की दान भूमि को निजी भूमि घोषित किए जाने के विरोध में भारी संख्या में ग्रामीणों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन



ग्राम तरेकेला के लगभग 80 ग्रामीणों ने आश्रम की दान भूमि को निजी भूमि घोषित किए जाने के विरोध में मंगलवार दोपहर 12 बजे कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया और ज्ञापन सौंपा। “आश्रम बचाओ, गोपाल दास भगाओ” के नारों से कलेक्ट्रेट पहुंचे ग्रामीण और बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति दर्ज की गई।

ग्रामीणों का आरोप है कि आश्रम को पूर्व में श्रद्धालुओं एवं दानदाताओं द्वारा दी गई भूमि को निजी भूमि के रूप में दर्ज करने की प्रक्रिया की जा रही है, जिसका वे कड़ा विरोध कर रहे हैं। उनका कहना है कि यह भूमि वर्षों से धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों के लिए उपयोग में लाई जा रही है और इसे निजी घोषित करना जनभावनाओं के साथ अन्याय है।

ग्रामीण सामूहिक रूप से अपनी आपत्ति दर्ज कराने कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और निष्पक्ष जांच की मांग की। ज्ञापन में उन्होंने स्पष्ट कहा कि दान की जमीन को निजी भूमि में परिवर्तित करना गलत है तथा इसे तत्काल रोका जाना चाहिए।

कलेक्टर श्री लगेंह ने प्रतिनिधिमंडल से चर्चा करते हुए कहा, “आश्रम आस्था का प्रतीक है, लोगों की श्रद्धा से खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा। मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।” उन्होंने आश्रम के पीठाधीश्वर महंत लखन मुनि से भी चर्चा कर निष्पक्ष जांच का भरोसा दिलाया।

इस संबंध में स्थानीय विधायक संपत अग्रवाल ने भी कहा कि आश्रम क्षेत्र की आस्था का केंद्र है और श्रद्धालुओं की भावनाओं के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर उचित निर्णय लेने की बात कही।

ज्ञापन सौंपने के दौरान पूर्व जिला पंचायत सदस्य त्रिलोचन नायक (लुंगी वाले बाबा), ग्रामीण प्रेमसागर पटेल, दानदाता परिवार से लक्ष्मी परेश्वर (पूर्व जनपद सदस्य), ऊदल सिदार, नेपाल सिंह पटेल, मोतीलाल पटेल, चक्रधर पटेल, बिहारी पोर्टे, लाल सिंह परेश्वर, लाल सिंह सिदार, मकरध्वज परेश्वर, सोनसाय खूंटे सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि दान भूमि को निजी घोषित करने की प्रक्रिया पर रोक नहीं लगाई गई तो वे उग्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे। फिलहाल प्रशासन की जांच और आगामी कार्रवाई पर क्षेत्रवासियों की नजरें टिकी हुई हैं।



सवेरा 24 न्यूज 
   संपादक 
राजेश साव 7240825555

Post a Comment

Previous Post Next Post

Facebook