विज्ञापन

Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3
Advertisement 4
Advertisement 5
Advertisement 6

पकड़े जाने का डर और साक्ष्य मिटाने की नीयत से आरोपियों ने कार व गांजे में लगा दी थी आग।

 




अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी, परिवहन तथा बिक्री पर प्रभावी एवं विधिवत कार्यवाही करने जिले में पुलिस और ANTF की टीम द्वारा लगातार चेकिंग कार्यवाही की जा रही है। इसी दौरान जरिये मुखबीर से सूचना मिली कि उड़िसा की ओर से एक संदिग्ध काले रंग की वेगनआर कार (क्रमांक MP 18 ZH 8555) तेज गति मे चलते हुए, बसना की ओर आ रही है। सूचना पर थाना बसना और ANTF की संयुक्त टीम द्वारा थाना बसना के सामने रोड पर नाकाबंदी कर निगरानी की जा रही थी, तभी सामने से आती दिखी एक कार जो एकाएक पुलिस नाकाबंदी को देखकर कार का चालक वाहन को जल्दबाजी मे वापस मोड़ कर तीव्र गति से भगाने लगा, जिस पर तैनात पुलिस व ANTF की टीम ने उक्त संदिग्ध कार के पीछे लग गयी। तेजी से भागते उक्त संदिग्ध कार के चालक ने कार को ग्राम चोरभट्ठी से मेदनीपुर जाने वाले मार्ग पर  रोक दी और पुलिस से बचने और साक्ष्य छुपाने के उद्देश्य से आरोपियों ने कार के अंदर गांजे से भरी बोरियों में आग लगाकर व कार को लॉक करके भागने लगे। पीछा करती पुलिस और ANTF की टीम ने तत्परता दिखाते हुए भाग रहे दो लोगो को दौड़ाकर पकड़ा और आस पास मौजूद ग्रामीणों की मदद से कार के सामने का शीशा तोड़कर कार के भीतर जल रही आग को बुझाई गयी। एक आरोपी जंगल का फायदा उठाकर फरार हो गया। कार की आग बुझाकर डिक्की की तलाशी लेने पर उसमें 3 अधजली प्लास्टिक बोरियों में कुल 28.465 किलो गांजा भरा हुआ मिला। पकड़े गए व्यक्तियों से पूछताछ करने पर खुलासा हुआ की वे उड़ीसा के बलांगीर निवासी विनोद राणा से यह गांजा खरीदकर अपने साथी शिवा सिंह के साथ शहडोल (म.प्र.) ले जा रहे थे, की रास्ते मे अचानक पुलिस को सामने देख कार को वापस मोड़कर भागने व पकड़े जाने के डर से साक्ष्य को मिटाने गान्जा सहित कार मे आग लगाकर भाग रहे थे। पुलिस ने मामले में पकड़े गए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध एनडीपीएस (NDPS) एक्ट और बीएनएस (BNS) की धाराओं के तहत विधि सम्मत कार्यवाही की गई है।  
गिरफ्तार आरोपीगण-
01- सुलभ सिंह परिहार पिता भारत सिंह परिहार (उम्र 29 साल), निवासी छोटी घोरहटी, थाना नागौद, जिला सतना(म.प्र.)।
02- सागर कुशवाहा पिता मोतीलाल कुशवाहा (उम्र 25 साल), निवासी कोनी टोला, थाना नागौद, जिला सतना(म.प्र.)।
फरार आरोपी-
01- शिवा सिंह, निवासी शहडोल, (म.प्र.)।
जप्त संपत्ति-
01- 28.465 किलो अवैध मादक पदार्थ गांजा (कीमती 14,23,250 रूपये)।
02- एक काले रंग की वेगन आर कार क्रमांक MP 18 ZH 8555 (कीमती 4,00,000 रूपये)।
03- 02 नग मोबाईल (कीमती 30,000 रूपये)।  
जप्त संपत्ति की कुल कीमत 18,53,250 रूपये।



सवेरा24न्यूज़
राजेश साव 7240825555

Post a Comment

Previous Post Next Post

Facebook