ADVERTISEMENT
Electric Scooty Advertisement 1
Electric Scooty Advertisement 2
Electric Scooty Advertisement 3

थाना बसना क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर अवैध शराब बिक्री की सूचना पर पुलिस टीम की दबिश।

 



जिला पुलिस महासमुंद द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सभी थाना और चौकी क्षेत्रों में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और परिवहन पर लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 17/09/2026 को थाना बसना पुलिस द्वारा अवैध शराब बिक्री करने वालों पर तीन अलग-अलग कार्रवाइयां की गईं।


प्रकरण 1-  सूचना पर वार्ड नं 02 बसना पानी टंकी के पास से महिला आरोपी बिंदु गहरें को पकड़ा गया। आरोपी की तलाशी लेने पर उसके पास से एक नीले रंग के ड्रम के अंदर 30 लीटर देशी हाथ भट्टी निर्मित महुआ शराब (कीमती 6,000 रुपये) बिक्री हेतु रखी मिली, जिसे जप्त किया गया।


प्रकरण 2- वार्ड  क्रमांक 2 ओवर ब्रिज के पास, बसना में आरोपी साधुराम गहरें को अवैध शराब बिक्री हेतु ग्राहकों का इंतजार करते घेराबंदी कर पकड़ा गया। आरोपी की तलाशी लेने पर उसके पास रखे दो सफेद रंग की 20-20 लीटर वाली जरकीन से कुल 40 लीटर देशी हाथ भट्टी महुआ शराब (कीमती 4,000 रुपये) जप्त की गई।


प्रकरण 3-  चकदरहा नाला के पास तिलकापुर रोड ग्राम पथरला में मुखबिर की सूचना पर आरोपी शिवकुमार चौहान को घेराबंदी कर पकड़ा गया। आरोपी के कब्जे से एक नीले रंग के 50 लीटर क्षमता वाले प्लास्टिक ड्रम के अंदर भरा 50 लीटर (50,000 एमएल) हाथ भट्टी निर्मित महुआ शराब (कीमती 10,000 रुपये) जप्त की गई।

तीनों प्रकरणों में आरोपियों द्वारा अवैध शराब रखने एवं बिक्री करने के संबंध में थाना बसना में आरोपियों के विरूध्द अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड में जेल भेजा गया है।



तीन प्रकरणों में, गिरफ्तार आरोपी-

01- बिंदु गहरें पति स्व. कबीर दास उम्र 40 साल साकिन वार्ड नं 02 बसना, थाना बसना, जिला महासमुन्द।

02- साधुराम गहरें पिता स्व. हरीराम गहरें उम्र 55 साल साकिन वार्ड नं 02 बसना, थाना बसना, जिला महासमुन्द।

03- शिवकुमार चौहान पिता टीकाराम चौहान उम्र 36 साल निवासी तिलकापुर, थाना बसना, जिला महासमुन्द।


तीन प्रकरणों में, जप्त संपत्ती–

01- 30 लीटर हाथ भट्टी महुआ शराब (कीमती 6,000 रूपया)।

02- 40 लीटर हाथ भट्टी महुआ शराब (कीमती 4,000 रूपया)।

03- 50 लीटर हाथ भट्टी महुआ शराब (कीमती 10,000 रूपया)।


(कुल जप्ती 120 लीटर अवैध देशी महुआ शराब, जुमला कीमती 20,000 रूपये)।


सवेरा24न्यूज़

राजेश साव 7240825555

Post a Comment

Previous Post Next Post

https://chat.whatsapp.com/ELzIJOwCreWFQ3P0W0Q7P2

Facebook