जिला पुलिस महासमुंद द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सभी थाना और चौकी क्षेत्रों में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और परिवहन पर लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 18/09/2026 को थाना सिंघोडा पुलिस को मुखबीर से सूचना मिला कि एक व्यक्ति ग्राम लखनपुर तिराहा में, रोड के किनारे हाथ भटठी महुआ शराब को बिक्री करने वास्ते रखा हुआ, ग्राहकों के इंतजार मे खड़ा है। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम रवाना होकर ग्राम लखनपुर तिराहा पहुंची, जहां पर रोड के किनारे पर बने झोपड़ी में एक व्यक्ति खड़ा हुआ मिला, जिसे पकड़ा गया। व्यक्ति से नाम पता के बारे में जानकारी लेने पर अपना नाम धनीराम भोई उर्फ अमर पिता संख्याानंद भोई उम्र 58 साल साकिन दीवानपाली थाना सिंघोडा जिला महासमुन्द का रहने वाला बताया। उक्त व्यक्ति को मुखबीर से मिली सूचना से अवगत कराते हुए गवाहो के समक्ष व्यक्ति की तलाशी लेने पर उसके पास से एक पीले रंग के प्लास्टिक झोला के अंदर प्लास्टिक झिल्ली में 10 लीटर हाथ भटठी निर्मित अवैध देशी महुआ शराब बिक्री वास्ते रखे मिला l उक्त मुहआ शराब के बारे में पूछताछ करने पर बिक्री हेतु रखना कबुल किया, जिसे गवाहो के समक्ष जप्त कर कब्जा पुलिस में लिया गया l आरोपी के विरूध्द अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर न्यायिक रिमाण्ड में भेजा गया l
गिरफ्तार आरोपी-
01- धनीराम भोई पिता संख्याानंद भोई उम्र 58 साल साकिन दीवानपाली थाना सिंघोडा, जिला महासमुन्द l
जप्त संपत्ती–
01- 10 लीटर हाथ भटठी महुआ शराब (किमती 2000 रूपया)
सवेरा24न्यूज़
राजेश साव 7240825555
