एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स द्वारा अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी, परिवहन तथा बिक्री एवं इंड टू इंड इन्वेस्टिगेशन, फायनेशियल इन्वेस्टिगेशन पर प्रभावी एवं विधिवत कार्यवाही करने हेतु निर्देश प्राप्त हुआ है। जिसके परिपालन में जिले में पुलिस के द्वारा लगातार चेकिंग कार्यवाही की जा रही है।
ग्राम रेहटीखोल जांच नाका में वाहन चेकिंग दौरान मुखबीर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि 03 युवक पिट्ठु बैग लटकाये व हाथ में बैग लिये पैदल मार्च करते हुए उड़िसा से छत्तीसगढ़ सीमा की ओर अवैध मादक पदार्थ गांजा रखकर आ रहें है कि सूचना पर सभी पुलिस स्टाॅफ को एलर्ट करते हुए उक्त संदिग्ध व्यक्तियों की निगरानी की जा रही थी। कुछ ही देर बाद, जैसा की सूचना मिली थी, सामने से पैदल चलते 03 युवक पिट्ठु बैग लटकाये व हाथ में बैग लिये आ रहे थे जिन्हेघेराबंदी कर पकड़ा गया। संदेहीयो का नाम पता पुछने पर अपना-अपना नाम क्रमशः विजय मलिक पिता बाईन मलिक उम्र 26 साल साकिन शांतिनगर बस्ती नंबर 48 थाना जगतपुर जिला कटक(उडिसा), नासिर अली पिता मोहम्मद काश्मीर उम्र 20 साल साकिन रायसीमा जिला केन्दुझर (उडिसा) व सागर उर्फ आकाश बेहरा पिता सुभाष बेहरा उम्र 20 सा साकिन शांतिनगर बस्ती वार्ड नंबर 48 थाना जगतपुर जिला कटक (उडिसा) का निवासी होना बताया। संदेहीयो से कड़ाई से पूछताछ करने पर उनके बैग में मादक पदार्थ गांजा होना, जिसे वे फुलबानी जिला कंदमाल (उडिसा) से लेकर रायपुर(छ0ग) ले जाना बताया l चारों बैग की तलाशी लेने पर कुल 35.190 किलोग्राम किमती 17,56,000/- रुपये एवं 03 नग मोबाईल किमती 25,000 रूपये, कुल जुमला 17,81,000 /- रूपये समक्ष गवाहन के जप्त किया गया है। आरोपी का कृत्य अपराध धारा 20(B)ii(C), एनडीपीएस एक्ट का पाये जाने से आरोपीगणो को विधिवत गिर० किया जाकर थाना सिंघोडा में अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया है।
गिरफ्तार आरोपी-
01- विजय मलिक पिता बाईन मलिक उम्र 26 साल साकिन शांतिनगर बस्ती नंबर 48 थाना जगतपुर जिला कटक (उडिसा)।
02- नासिर अली पिता मोहम्मद काश्मीर उम्र 20 साल साकिन रायसीमा जिला केन्दुझर (उडिसा)।
03- सागर उर्फ आकाश बेहरा पिता सुभाष बेहरा उम्र 20 सा साकिन शांतिनगर बस्ती वार्ड नंबर 48 थाना जगतपुर जिला कटक(उडिसा)।
जप्त संपत्ति-
01- 35.190 किलो अवैध मादक पदार्थ गांजा किमती 17,56,000 रूपये।
02- तीन नग मोबाईल कीमती 25,000 रूपये।
जुमला जप्त संपत्ति किमती 17 लाख 81 हजार रूपये।
सवेरा24न्यूज़
राजेश साव 7240825555
