एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स द्वारा अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी, परिवहन तथा बिक्री एवं इंड टू इंड इन्वेस्टिगेशन, फायनेशियल इन्वेस्टिगेशन पर प्रभावी एवं विधिवत कार्यवाही करने हेतु निर्देश प्राप्त हुआ है। जिसके परिपालन में जिले में पुलिस के द्वारा लगातार चेकिंग कार्यवाही की जा रही है।
दिनांक 20.09.2026 थाना सांकरा पुलिस को जरिये मुखबीर सूचना मिला कि एक सफेद रंग का बलेनो कार से अवैध मादक पदार्थ गांजा परिवहन कर रहे है जो की उड़ीसा से बसना होते हुए रायपुर की ओर जाने की सूचना पर ग्राम बिजेपुर मोड़ एन एच 53 रोड के पास घेराबंदी कर एक सफेद रंग का बलेनो कार को रोककर पूछताछ करने पर गांजा होना बताने पर मौके पर आरोपियों के कब्जे से करीब 83.100 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा कीमती 41,55,000 रूपये, गांजा परिवहन में प्रयुक्त कार कीमती 6,00,000 रूपये एवं तीन नग मोबाईल किमती करीबन 30000 रूपये सहित जुमला किमती करीबन 47,85,000 रुपये की संपत्ति जप्त कर आरोपीयों के विरुद्ध नाराकोटिक्स एक्ट के तहत् अपराध क्रमांक 163/26 धारा 20(B) नाराकोटिक्स एक्ट 336(2),340(2) bns एनडीपीएस एक्ट के तहत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया।
नाम आरोपी-
01- लोचन महारा पिता भगवान दास महारा उम्र 28 साल साकिन जरही थाना राजेंद्रग्राम जिला अनुपपुर मध्य प्रदेश 02- राजेश उरमलिया पिता रामदयाल उरमलिया उम्र 40 साल साकिन अमलीहा थाना चचाई चौकी देवहरा जिला अनुपपुर मध्य प्रदेश
03- सत्येंद्र कुमार चंद्रवंशी पिता सूरज प्रसाद चंद्रवंशी उम्र 19 साल साकिन जरही थाना राजेंद्रग्राम जिला अनुपपुर मध्य प्रदेश
04- तुलाराम चंद्रवंशी पिता कृष्ण कुमार चंद्रवंशी उम्र 39 साल साकिन जहरी थाना राजेंद्रग्राम जिला अनूपपुर मध्य प्रदेश
जप्त संपत्ति-
01- कुल 83.100 किलो ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा कीमती 41,55,000 रूपये।
02- गांजा परिवहन में प्रयुक्त कार कीमती 6,00,000 रूपये।
03- तीन नग मोबाईल किमती करीबन 30000 रूपये।
(जुमला जप्त संपत्ति किमती करीबन 47,85,000 रुपये)
सवेरा24न्यूज़
राजेश साव 7240825555
