विज्ञापन

Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3
Advertisement 4
Advertisement 5
Advertisement 6

पलसापाली (थाना बसना) में घेराबंदी कर पुलिस ने गांजा तस्करों को किया गिरफ्तार।


 


अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी, परिवहन तथा बिक्री पर प्रभावी एवं विधिवत कार्यवाही करने जिले में पुलिस और ANTF की टीम द्वारा लगातार चेकिंग कार्यवाही की जा रही है। इसी दौरान जरिये मुखबिर से सूचना मिली कि उड़िसा की ओर से एक संदिग्ध वाहन थार (क्रमांक MH 31 GA 9533) बसना की ओर आ रहा है। सूचना पर थाना बसना और ANTF की संयुक्त टीम द्वारा पलसापाली (थाना बसना) के पास नाकाबंदी कर निगरानी की जा रही थी। तभी सामने से आती दिखी उक्त संदिग्ध वाहन को पुलिस टीम ने घेराबंदी कर रोका। वाहन की तलाशी लेने पर उसमें 46 किलो गांजा भरा हुआ मिला। पकड़े गए व्यक्तियों से पूछताछ करने पर खुलासा हुआ कि वे उड़ीसा के बलांगीर से यह गांजा लेकर नागपुर (महाराष्ट्र) जा रहे थे। पुलिस ने मामले में पकड़े गए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के तहत विधि सम्मत कार्यवाही की है। 


गिरफ्तार आरोपीगण-

01- रुषभ सुरेशराव चौधरी पिता सुरेश मधुकर चौधरी (उम्र 28 साल), निवासी खंते ले आउट, काटोल, नागपुर, महाराष्ट्र।

02- अशफाक रफ़ीक़ शेख पिता रफ़ीक़ शेख (उम्र 30 साल), निवासी 44/4, यशोधरा नगर पिली नदी, उप्पलवाडी, नागपूर, महाराष्ट्र।


जप्त संपत्ति-

01- 46 किलो अवैध मादक पदार्थ गांजा (कीमती 23,00,000 रूपये)।

02- वाहन थार क्रमांक MH 31 GA 9533 (कीमती 15,00,000 रूपये)।

03- 02 नग मोबाईल फ़ोन (कीमती 20,000 रूपये)। 


जप्त संपत्ति की कुल कीमत 38,20,000 रूपये।



सवेरा24न्यूज़

राजेश साव 7240825555

Post a Comment

Previous Post Next Post

Facebook