विज्ञापन

Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3
Advertisement 4
Advertisement 5
Advertisement 6

ऑपरेशन निश्चय- गांजा तस्करों की भागने की कोशिश नाकाम, पुलिस ने पीछा कर 58.57 लाख का गांजा किया जब्त..।


     


                                                                                                                                                                                                                         

एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स द्वारा अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी, परिवहन तथा बिक्री एवं इंड टू इंड इन्वेस्टिगेशन, फायनेशियल इन्वेस्टिगेशन पर प्रभावी एवं विधिवत कार्यवाही करने हेतु निर्देश प्राप्त हुआ है। जिसके परिपालन में जिले में पुलिस के द्वारा लगातार चेकिंग कार्यवाही की जा रही है। 

दिनांक 20.09.2026 को जरिये मुखबीर सूचना मिला कि कार क्र. 23 BH 9438 G में मादक पदार्थ गांजा की तस्करी एवं एक कार (क्र. RJ 20 CF 5060) उसका पायलेटिंग करते हुए उडिसा राज्य से महासमुंद होते हुए रायपुर की ओर जा रहा है। सूचना पर पुलिस की टीम तत्काल रवाना होकर, ग्राम घोड़ारी के पास नेशनल हाईव 53 व 353 में नाकाबंदी कर वाहनों की निगरानी की जा रही थी। कुछ समय पश्चात ही घोडारी सहायता केन्द्र के पास मुखबीर के बताये कार क्र. RJ 20 CF 5060 एवं कार क्र. 23 BH 9438 G आते दिखा जो पुलिस चेकिंग को देखकर कार को रिटर्न कर भागने लगे पुलिस टीम के द्वारा तत्काल उक्त वाहन के पीछे लग गई और पीछा करते गिरवर साहू फर्शी उद्योग के सामने ग्राम मुढेना के पास उक्त संदिग्ध वाहनें पकड़ में आ गई। कार क्रमांक 23 BH 9438 G में सवार दो व्यक्तियों से नाम पता पुछने पर लोकेश मीणा पिता मोती राम मीणा उम्र 32 वर्ष साकिन खिरखिडी थाना कोडाभीम जिला करोली राजस्थान हाल रिसाली सेक्टर 268 बी भिलाई थाना नेंवई जिला दुर्ग, अभिषेक गोचर पिता शिव प्रकाश गोचर उम्र 27 वर्ष साकिन प्रेम नगर थाना उद्योग नगर जिला कोटा राजस्थान एवं कार क्र. RJ 20 CF 5060 बैठे दो व्यक्ति से नाम पता पुछने पर राकेश मीणा पिता चैथामल मीणा उम्र 30 वर्ष साकिन अतरलिया थाना सागोद जिला कोटा राजस्थान का रहने वाले एवं एक विधि से संघर्षरत बालक होना बताये। सभी को मुखबीर सूचना से अवगत कराकर संदेहियों के दोनो कारों की तलाशी लिया गया, कार क्र. 23 BH 9438 G के अन्दर ट्राली बैग एवं प्लास्टिक बोरियों में कुल 117.15 किलो ग्राम कीमती 58,57,500 रूपये का अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद किया गया। संदेहियों से गांजा कहां लेकर आने एवं कहां लेकर जाने के संबंध में पूछताछ करने पर अपने मेमोरण्डम कथन में उक्त गांजा को (उड़ीसा) से लेकर भिलाई ले जाना बताया गया। पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए गांजा के साथ-साथ आरोपियों द्वारा गांजा परिवहन में प्रयुक्त दो कार, चार मोबाईल, सोने जैसा दिखने वाले आभुषण सहित किमती करीबन 71,96,500 रुपये की संपत्ति को जप्त कर, आरोपियों द्वारा धारा सदर का अपराध घटित करना पाये जाने पर अप.क्र. 567/2026 धारा 20(B) एनडीपीएस एक्ट पंजीबद्ध कर मामला विवेचना में लिया गया है एवं एक विधि से संघर्षरत बालक के विधि विधिसम्मत कार्यवाही की गई है।


नाम आरोपी-

01- लोकेश मीणा पिता मोती राम मीणा उम्र 32 वर्ष साकिन खिरखिडी थाना कोडाभीम जिला करोली राजस्थान हाल रिसाली सेक्टर 268 बी भिलाई थाना नेंवई जिला दुर्ग।

02- अभिषेक गोचर पिता शिव प्रकाश गोचर उम्र 27 वर्ष साकिन प्रेम नगर थाना उद्योग नगर जिला कोटा राजस्थान। 

03- राकेश मीणा पिता चैथामल मीणा उम्र 30 वर्ष साकिन अतरलिया थाना सागोद जिला कोटा राजस्थान एवं 

एक विधि से संघर्षरत बालक।


जप्त संपत्ति-

01- कुल 117.015 किलो ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा कीमती 58,57,500 रूपये। 

02- गांजा परिवहन में प्रयुक्त दो कार किमती 9,50,000 रूपये। 

03- चार नग मोबाईल किमती करीबन 44,000 रूपये।

04- एक नग सोने जैसा चैन किमती 3,00,000 रूपये।

05- एक नग सोने जैसा अंगूठी व दो सोने जैसा कान की बाली कुल अनुमानित किमत 45,000 रूपये।


(जुमला जप्त संपत्ति किमती करीबन 71,96,500 रुपये)



सवेरा24न्यूज़

राजेश साव 7240825555

Post a Comment

Previous Post Next Post

Facebook