विज्ञापन

Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3
Advertisement 4
Advertisement 5
Advertisement 6

विज्ञान एवं वाणिज्य संकाय के हजारों युवाओं के साथ अन्याय, व्याख्याता भर्ती विज्ञापन पर उठा सवाल : प्रशांत पण्डा

 




महासमुन्द। युवा कांग्रेस महासमुन्द के जिला महामंत्री प्रत्याशी प्रशांत पण्डा ने छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा 21 सितम्बर 2026 को जारी 854 व्याख्याता पदों की भर्ती विज्ञप्ति को लेकर गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा है कि यह विज्ञापन प्रदेश के विज्ञान एवं वाणिज्य संकाय के हजारों अभ्यर्थियों की उम्मीदों पर कुठाराघात करने वाला है।


प्रशांत पण्डा ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा 5000 शिक्षकीय पदों पर भर्ती की घोषणा के बाद प्रदेश के लाखों युवाओं में नई उम्मीद जगी थी। विशेष रूप से जीव विज्ञान, रसायन विज्ञान, वाणिज्य एवं अन्य विषयों के अभ्यर्थी लंबे समय से भर्ती प्रक्रिया का इंतजार कर रहे थे। लेकिन जारी विज्ञप्ति में हिन्दी, अंग्रेजी, संस्कृत, भौतिकी, राजनीति शास्त्र, इतिहास, भूगोल और अर्थशास्त्र विषयों को स्थान दिया गया है, जबकि जीव विज्ञान, रसायन विज्ञान एवं वाणिज्य विषयों के लिए कोई पद प्रदर्शित नहीं किए गए हैं, जिससे इन विषयों के अभ्यर्थियों में भारी निराशा और आक्रोश व्याप्त है।

प्रशांत पण्डा ने कहा कि हजारों युवा वर्षों से कठिन परिश्रम कर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं। अनेक अभ्यर्थियों ने अपनी आर्थिक परिस्थितियों से संघर्ष करते हुए शिक्षा प्राप्त की और शिक्षक बनने का सपना देखा, लेकिन भर्ती विज्ञापन ने उनके सपनों को झटका पहुंचाने का काम किया है।


उन्होंने कहा,
"जब विद्यालयों में जीव विज्ञान, रसायन विज्ञान और वाणिज्य विषय पढ़ाए जा रहे हैं, तब इन विषयों के लिए व्याख्याता पदों की अनदेखी समझ से परे है। यह केवल पदों का मामला नहीं, बल्कि हजारों युवाओं के भविष्य, उनके परिश्रम और उनके अधिकारों का प्रश्न है।"

प्रशांत पण्डा ने राज्य सरकार एवं स्कूल शिक्षा विभाग से मांग की कि व्याख्याता भर्ती विज्ञापन की तत्काल समीक्षा कर विज्ञान एवं वाणिज्य संकाय के विषयों के लिए पर्याप्त पद शामिल किए जाएं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के युवाओं के साथ किसी भी प्रकार का भेदभाव स्वीकार नहीं किया जाएगा।

उन्होंने आगे कहा कि यदि सरकार एवं विभाग ने विद्यार्थियों की भावनाओं और मांगों को गंभीरता से नहीं लिया, तो प्रभावित अभ्यर्थियों के साथ मिलकर लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक तरीके से व्यापक जनआवाज खड़ी की जाएगी।

प्रशांत पण्डा ने कहा कि प्रदेश के युवाओं को न्याय दिलाना और उनकी आवाज को शासन तक पहुंचाना उनकी प्राथमिक जिम्मेदारी है। युवा कांग्रेस हर उस छात्र और अभ्यर्थी के साथ खड़ी है, जो अपने अधिकार और सम्मानजनक अवसर की मांग कर रहा है।



सवेरा24न्यूज़
राजेश साव 7240825555

Post a Comment

Previous Post Next Post

Facebook