विज्ञापन

Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3
Advertisement 4
Advertisement 5
Advertisement 6

जिला पंचायत सदस्य एवं सक्रिय कांग्रेस नेता मोक्ष कुमार प्रधान का जन्मदिन समर्थकों ने जगह-जगह धूमधाम से मनाया।






बसना/महासमुंद। जिला पंचायत सदस्य एवं सक्रिय कांग्रेस नेता मोक्ष कुमार प्रधान का जन्मदिन समर्थकों ने जगह-जगह धूमधाम से मनाया। सुबह 5 बजे ग्राम बोइरडीह के जगन्नाथ मंदिर में पूजा-अर्चना से शुरू हुआ बधाईयों का सिलसिला देर रात तक चलता रहा।


जन्मदिन पर उन्होंने रामचंडी मंदिर, वन दुर्गा मंदिर भातखुंदा व मनसा देवी मंदिर झागरेनडीह में पूजा कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। जन्मदिन को सेवा से जोड़ते हुए उन्होंने शासकीय अस्पताल पहुंचकर मरीजों को फल वितरित किए।



इसके बाद तहसील कार्यालय के सामने अधिवक्ताओं, गौरटेक, बरसपुर, साल्हेतराई, सांकरा, सलडीह, भगतदेवरी, पिरदा सहित किरण ऑटो केयर शो-रूम व श्याम वस्त्रालय में समर्थकों, युवाओं व महिलाओं ने केक काटकर उन्हें बधाई दी। ग्राम बरसपुर में दीदियों ने विशेष केक काटा तो युवाओं ने कुल्हड़ चाय के साथ जश्न मनाया।



दिनभर बसना विधानसभा में उत्सव जैसा माहौल रहा। इस अवसर पर मोक्ष प्रधान ने सभी समर्थकों, ग्रामवासियों व शुभचिंतकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि - "आपका यह प्यार ही मेरी जनसेवा की ताकत है।"



 

सवेरा24न्यूज़

राजेश साव 7240825555


Post a Comment

Previous Post Next Post

Facebook