सलडीह में बाल गणेश और श्री जगन्नाथ महाप्रभु की अनोखी झांकी बनी आकर्षण का केंद्र




सलडीह, महासमुंद। प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी ग्राम सलडीह में गणेश चतुर्थी का उत्साह चरम पर है। गांव में विभिन्न आकर्षक थीम के साथ भगवान श्री गणेश विराजमान हुए हैं।

इसी क्रम में युवा स्टाइलिश स्टार गणेश समिति, स्कूल पारा-सलडीह द्वारा इस वर्ष एक अनोखी और मनमोहक झांकी प्रस्तुत की गई है। समिति ने बाल गणेश के साथ-साथ श्री जगन्नाथ महाप्रभु को एक साथ विराजमान किया है, जो पूरे क्षेत्र में श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।

समिति के अनुसार, इस थीम के पीछे कुछ माह पूर्व ग्राम सलडीह में संपन्न हुआ श्री जगन्नाथ महाप्रभु के भव्य मंदिर का प्राण-प्रतिष्ठा समारोह प्रमुख प्रेरणा रहा है। वर्षों के अथक प्रयास, मेहनत और संघर्ष के बाद ग्राम में भगवान जगन्नाथ का भव्य मंदिर आकार ले सका है। इसी धार्मिक भावना और ग्राम की आस्था को गणेश उत्सव से जोड़ते हुए यह अनूठा संगम प्रस्तुत किया गया है।

इस आकर्षक झांकी को तैयार करने में मूर्तिकार नीलेश्वर राणा की कला और मेहनत की अहम भूमिका रही है। बाल गणेश एवं श्री जगन्नाथ महाप्रभु के स्वरूप को सुंदर एवं जीवंत रूप देने के लिए उनकी कलात्मक प्रतिभा की ग्रामीणों द्वारा खूब सराहना की जा रही है।

युवा स्टाइलिश स्टार गणेश समिति का नेतृत्व अशोक साहू द्वारा किया जा रहा है। समिति हर वर्ष कुछ नया करने की सोच के साथ गणपति बप्पा का स्वागत करती है। धार्मिक आस्था के साथ नई थीम और नए भाव प्रस्तुत करना ही समिति की विशेष पहचान बन गई है। समिति ने बताया कि आने वाले वर्षों में भी इसी तरह नए भाव और नई कल्पना के साथ बप्पा का आगमन किया जाता रहेगा।

फिलहाल ग्राम में स्थापित यह झांकी श्रद्धालुओं को विशेष रूप से आकर्षित कर रही है। समिति अपनी गतिविधियां एवं गणेश उत्सव से जुड़ी प्रस्तुतियां Instagram के माध्यम से भी साझा करती है।



सवेरा24न्यूज़
राजेश साव 7240825555

Post a Comment

Previous Post Next Post
News Portal - A4 Advertisement
SLIDE 01 / 06
सच की राह सवेरा के साथ
विज्ञापन

आपके व्यवसाय का विज्ञापन

अपने व्यापार, दुकान, संस्था एवं सेवाओं का प्रचार हमारे न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से करें।
SLIDE 02 / 06
डिजिटल न्यूज़ पोर्टल
विशेष विज्ञापन

आपका ब्रांड — हमारी पहुंच

अपने व्यवसाय की जानकारी हजारों पाठकों तक पहुंचाएं।
SLIDE 03 / 06
समाचार • विज्ञापन • प्रचार
अपने व्यापार का प्रचार करें

उचित दर • बेहतर प्रचार

दुकान, संस्था, स्कूल, अस्पताल, क्लिनिक, होटल एवं सभी प्रकार के व्यवसायों के विज्ञापन।
SLIDE 04 / 06
आपके शहर की खबरें
आपका विज्ञापन

आपकी पहचान, हमारी खबरों के साथ

अपने उत्पाद एवं सेवाओं को आकर्षक विज्ञापन के माध्यम से लोगों तक पहुंचाएं।
SLIDE 05 / 06
विश्वसनीय समाचार
बिजनेस प्रमोशन

अपने कारोबार को नई पहचान दें

डिजिटल न्यूज़ पोर्टल पर अपने व्यवसाय का प्रचार करवाएं।
SLIDE 06 / 06
सच की राह सवेरा के साथ
विज्ञापन दें

अपने व्यवसाय को लोगों तक पहुंचाएं

आज ही अपने विज्ञापन के लिए संपर्क करें।

Facebook