ADVERTISEMENT
Electric Scooty Advertisement 1
Electric Scooty Advertisement 2
Electric Scooty Advertisement 3

तिलंजनपुर में स्थापना दिवस एवं जन्मोत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास और उत्साह के साथ संपन्न हुआ।

 




तिलंजनपुर। ग्राम तिलंजनपुर, खंड भगत देवरी, प्रखंड पिथौरा, जिला महासमुंद में स्थापना दिवस एवं जन्मोत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, मातृशक्ति एवं गणमान्य नागरिकों ने शामिल होकर आयोजन को सफल बनाया।

कार्यक्रम में खंड अध्यक्ष गोकुलानंद प्रधान एवं जिला सत्संग प्रमुख गणेश राम साहू ने स्थापना दिवस एवं जन्मोत्सव के संबंध में उपस्थित लोगों को जानकारी दी। गणेश राम साहू ने अपने संबोधन में संगठन की गतिविधियों, सामाजिक एवं धार्मिक जागरूकता तथा समाज को एकजुट रखने के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सभी से सनातन संस्कृति एवं सामाजिक मूल्यों के संरक्षण के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में आपसी भाईचारा, एकता और सांस्कृतिक चेतना को मजबूत करने का कार्य करते हैं। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने संगठन के उद्देश्यों और सामाजिक गतिविधियों में सहभागिता का संकल्प लिया।

इस अवसर पर श्री नरेश कुमार पंडा, मुकुत राम चौहान, भागवताचार्य पंडित श्री देवराज मिश्रा, आनंद पंडा, घनश्याम यादव, नित्यानंद प्रधान, गजानंद पटेल, मोहित राम पंडा, सरपंच श्री कमल बरिहा, उसत राम चौधरी, जागेश्वर नायक, मनोज मिश्रा, ललित मिश्रा सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं ग्रामीण उपस्थित रहे। सभी ने कार्यक्रम में सहभागिता निभाते हुए आयोजन को सफल बनाने में अपना योगदान दिया।




सवेरा24न्यूज़
राजेश साव 7240825555

Post a Comment

Previous Post Next Post

https://chat.whatsapp.com/ELzIJOwCreWFQ3P0W0Q7P2

Facebook