ADVERTISEMENT
Electric Scooty Advertisement 1
Electric Scooty Advertisement 2
Electric Scooty Advertisement 3

पिथौरा / बुंदेली में श्रद्धा ओर उत्साह के साथ मनाई गई विश्वकर्मा जयंती

  



पिथोरा ब्लॉक के ग्राम बुंदेली में भगवान विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर श्रद्धा और उत्साह का माहौल देखने को मिला इस अवसर पर भगवान विश्वकर्मा जी की विधिवत पूजा अर्चना कर क्षेत्र की सुख समृद्धि शांति की एवं खुशहाली की कामना की गई 


कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष एवं पूर्व उप सरपंच पूनम मानिकपुरी सहित स्थानीय नागरिक एवं युवा ओर मिस्री संग सभी ने भगवान विश्वकर्मा जी का पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया तथा विश्वकर्मा जयंती की शुभकामनाएं दी वही पूनम मानिकपुरी ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा जी को निर्माण शिल्फ तकनीक ओर कौशल का प्रतीक माना जाता है हमारे समाज में कारीगर श्रमिक तकनीक विशेषज्ञ एवं निर्माण कार्य से जुड़े सभी लोगों का देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान है उनके श्रम ओर हुनर का सम्मान करना हम सभी की जिम्मेदारी हैं 


इस दौरान उपस्थित लोगों 4ने भगवान विश्कर्मा जी से सभी के जीवन में सुख समृद्धि एवं उन्नति की कामना की कार्यक्रम श्रद्धा भक्ति और उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ, इस अवसर पर मिस्त्री संग, एवं ग्रामीण जन उपस्थित रहे, वही गणेश चतुर्थी भी धूम धाम से मनाया जा रहा है, घरो में ओर मोहल्लो में भी गणपति बप्पा विराजमान हैं।





सवेरा24न्यूज़
राजेश साव 7240825555

Post a Comment

Previous Post Next Post

https://chat.whatsapp.com/ELzIJOwCreWFQ3P0W0Q7P2

Facebook