पशु कल्याण जागरूकता माह के तहत शासकीय उच्चतर प्राथमिक शाला उमरिया में निबंध प्रतियोगिता आयोजित



पशुपालन एवं डेयरी विभाग, भारत सरकार के निर्देशानुसार 14 जनवरी से 13 फरवरी 2026 तक जिले में पशु कल्याण जागरूकता माह का आयोजन किया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य आधुनिक पशुपालन पद्धतियों के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा पशु कल्याण को प्रोत्साहित करना है।

इसी क्रम में उपसंचालक पशु चिकित्सा सेवाएं डॉ. अंजना नायडू के मार्गदर्शन में विकासखंड बसना अंतर्गत शासकीय उच्चतर प्राथमिक शाला ग्राम उमरिया में पशु संरक्षण विषय पर निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में माध्यमिक स्तर के 55 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। 

प्रतिभागी विद्यार्थियों ने पशु संरक्षण एवं कल्याण पर अपने विचारों को रचनात्मक ढंग से प्रस्तुत किया। प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार कुमारी महक मानिकपुरी, द्वितीय पुरस्कार कुमारी दिलेश्वरी सिदार तथा तृतीय पुरस्कार कुमारी चांदनी दीवान को प्रदान किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन डॉ. योगेश्वर पटेल, प्रभारी पशु चिकित्सालय भंवरपुर द्वारा किया गया। इसमें शाला प्राचार्य श्री जगदीश प्रसाद सिदार सहित शिक्षक श्री लखन लाल चौधरी, श्री नीलांबर चौधरी एवं श्रीमती गीतांजलि साहू का विशेष सहयोग रहा।



सवेरा 24 न्यूज 
राजेश साव 7240825555

Post a Comment

Previous Post Next Post

Facebook