पिथौरा/सालिकराम डड़सेना हुए सेवानिवृत्त - 31 जनवरी को पिथौरा वनपरिक्षेत्र के पद पर पदस्थ सालिकराम डड़सेना का सम्मानजनक विदाई एवं सम्मान समारोह के रूप कार्यक्रम आयोजित किया गया ।
स्थानीय परिक्षेत्र कार्यालय के प्रांगढ़ में एक समारोह मे कार्यक्रम आयोजित किया गया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सालिकराम डड़सेना एवं विशिष्ट अतिथि उनकी धर्मपत्नी संतोषी डड़सेना थी । अध्यक्षता संयुक्त वनमंडलाधिकारी सरायपाली यू० आर० बंसत ने किया वही कार्यक्रम के अतिविशिष्ट अतिथियो में न्यायिक मजिस्ट्रेट पिथौरा शौरभ बारा एवं न्यायिक मजिष्ट्रेट बसना मंजीत जांगड़े थे । अतिथि में सेवानिवृत्त सहायक वनसंरक्षक आरपी साहू, सुश्री डिम्पी बैस संयुक्त वनमंडलाधिकारी पिथौरा , सेवानिवृत्त रेंजर बीआर खुंटे , विजय शंकर साहू, अभिराम साहू, तोषराम सिन्हा , एवं पिथौरा रेंज का नव प्रभारी रेंजर सुखराम निराला के साथ पिथौरा नगर की पार्षद श्रीमती रामकुंवर सिन्हा जी थे ।
कार्यक्रम मे सालिकराम के कार्यकाल मे किए गए कार्यो , उनके नेतृत्व क्षमता पर एवं व्यक्तित्व की काफी तारीफ हुई । उद्बोधन के रूप मे मंचासीन अतिथियो के अतिरिक्त उपस्थित श्रृंखला साहित्य मंच के प्रवीण प्रवाह, तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ के ब्लाक अध्यक्ष उमेश दीक्षित सेवानिवृत डिप्टीरेंजर रमेशसिंह ठाकुर के साथ अन्य वक्ताओ ने अपने विचार रखते हुए श्री डड़सेना के कार्यो की सराहना किये । वही सेवानिवृत्त डिप्टीरेजर रतनसिंह डड़सेना ने सालिकराम के जन्म से लेकर सेवानिवृत्ति तक उनके व्यक्तित्व एवं जीवनशैली का परिचय पर प्रकाश डालते हुए जन्म से लेकर सेवानिवृत्ति तक का विस्तृत विवरण का वाचन किया । वही मुख्यअतिथि के रूप मे सालिकराम डड़सेना ने भावुक होकर बताया कि वे 1983 में काष्ठागार पिथौरा से दैनिक वेतन पर कार्य प्रारंभ किया, 1990 में वनरक्षक 2012 मे वनपाल एवं 2018 में उपवनक्षेत्रपाल के पद पर पदोन्नत हुए । अपनी सेवाएं बस्तर के चारामा, कांकेर,भानुप्रतापपुर , उदंती सीतानदी टायगर रिजर्व, बलौदाबाजार में बारनवापारा - चरौदा, देवपुर, के अलावा महासमुंद, कसडोल में भी रेंजर के रूप मे अपनी सेवाए दी । श्री डड़सेना ने बताया कि वे प्रारंभ से ही भारतीय मजदूर संघ का नेतृत्व अविभाजित जिला रायपुर के अरुण कुमार चौबे के मार्गदर्शन मे किया । भारतीय मजदूर संघ के नागदा, बैंगलोर, दिल्ली, भोपाल , अधिवेशनो मे सामिल हुए ।
भारतीय मजदूर के नेतृत्व में सैकड़ो कर्मचारियो को नियमित कराने मे विशेष सराहनीय योगदान रहा । शासकीय कर्तव्यो के साथ ही छग वन कर्मचारी संघ के महासमुंद के लगातार 10 साल तक जिला अध्यक्ष रहें , वही संघ का रायपुर संभाग एवं प्रांतीय नेतृत्व भी किए । सिन्हा कलार समाज के पिथौरा मंडलेश्वर जिला अध्यक्ष एवं वर्तमान मे प्रांतीय कार्यकरिणी सदस्य रहकर समाज सेवा मे भी सराहनीय योगदान रहा । सेवानिवृत्ति के अवसर पर आज प्राप्त गरिमा मयी सम्मान को उन्होंने अपने सेवा कार्यकाल मे किए कार्यो के परिणाम मे आज के कार्यक्रम प्राप्त सम्मान को वे अपनी अमुल्य निधि के रूप मे बताते हुए भावुक हो गए ।
उपस्थित अधिकारियो - कर्मचारियो ने डड़सेना के सुखद, स्वस्थय, एवं दीर्घायु जीवन की कामना के साथ नईपारी की शुरुवात के लिए बधाई दिए । कार्यक्रम का संचालन शिक्षा जगत के संकुलन प्रभारी राजाराम पटेल एवं आभार प्रर्दशन डिप्टीरेजर ननकुसिया साहू ने किया । इस अवसर पर श्री डड़सेना के साथ ही वनरक्षक प्रशिक्षण शाला के वनपाल मो० शफी को शाल श्रीफल एवं प्रतीक चिन्हा भेंटकर सम्मानित किया गया । कार्यक्रम मे प्रमुख रूप से महासमुंद के रेंजर सियाराम कर्मकार, डिप्टीरेजर सतीश पटेल, ललित पटेल, राजकुमार साहू, विरेन्द्र पाठक, छबिराम साहू, श्रीमती शुशीला साहू विभागीय अधिकारी कर्मचारी के अतिरिक्त अन्य विभाग के कर्मचारियो ने भी कार्यक्रम मे सिरकत कर सेवानिवृत्त अधिकारी को बधाई दिए ।
सवेरा24न्यूज़राजेश साव 7240825555
Tags
जिला /महासमुंद

