आरसेटी बाजार में निःशुल्क मोबाइल रिपेयरिंग सेवा का लाभ उठा सकते हैं नागरिक

 


महासमुन्द 6 फरवरी 2026/ बड़ौदा ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान महासमुन्द द्वारा युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से सेल फोन रिपेयरिंग एवं सर्विसिंग का 30 दिवसीय प्रशिक्षण 15 जनवरी से प्रदान किया जा रहा है। इस प्रशिक्षण के अंतर्गत प्रशिक्षणार्थियों की कार्यकुशलता एवं व्यावहारिक अनुभव को बढ़ाने के लिए पांच दिवसीय आरसेटी बाजार का आयोजन किया जा रहा है।

बड़ौदा आरसेटी के निदेशक ने बताया कि आरसेटी बाजार 7 फरवरी 2026 से प्रारंभ होगा। जिसमें आम नागरिकों के लिए सभी प्रकार के मोबाइल फोन की रिपेयरिंग एवं सर्विसिंग की सुविधा निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी।

इस आयोजन के माध्यम से प्रशिक्षित युवाओं को वास्तविक कार्य अनुभव प्राप्त होगा, वहीं नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण सेवा का लाभ मिलेगा। आरसेटी बाजार का आयोजन बड़ौदा आरसेटी परिसर, पॉलिटेक्निक कॉलेज के पास, बरोण्डा बाजार में किया जाएगा। इच्छुक नागरिक निर्धारित समय प्रातः 10 बजे से सायं 4 बजे तक पहुंचकर इस सेवा का लाभ ले सकते हैं।



सवेरा 24 न्यूज
राजेश साव 7240825555


Post a Comment

Previous Post Next Post

Facebook