भगत देवरी–पेंड्रावन।
शारदा मानस परिवार, राजनांदगांव से आई टीम एवं तुलसी मानस परिवार, साई सरायपाली के संयुक्त तत्वावधान में पेंडावन में भव्य एवं श्रद्धामयी रामायण मानस गायन कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस आयोजन ने पूरे क्षेत्र में भक्ति, आस्था एवं सांस्कृतिक एकता का अत्यंत सुंदर वातावरण निर्मित किया। समस्त ग्रामवासियों के सहयोग एवं समर्पण से यह आयोजन अत्यंत सुव्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। इस भव्य कार्यक्रम को सफल बनाने में गांव के प्रमुख जनप्रतिनिधियों एवं समाजसेवियों का विशेष योगदान रहा, जिनमें बृजलाल सिदार, टेकलाल डरसेना, सिंघन साहू, साहू यशवंत, सूर्यकुमार, राकेश साहू (सरपंच), जनपद सदस्य भारती छोटू अग्रवाल, डॉ. हेमंत कौशिक (भूतपूर्व जनपद सदस्य), श्याम सिदार, खेमराज साहू, डॉ. राजू भारती, डिग्री लाल साहू, 53 साहू, संजय साहू, माधव साहू (उप सरपंच) एवं राजेश साहू (कंचनपुर) का विशेष एवं सराहनीय योगदान रहा।
इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामवासियों ने रामायण मंच पर पहुंचकर विधिवत पूजा-अर्चना की तथा नारियल एवं प्रसाद अर्पित कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। रामायण मानस के मधुर एवं भावपूर्ण गायन, भजनों एवं धार्मिक प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया, जिससे श्रोता देर रात तक भक्ति रस में लीन रहे।
कार्यक्रम के उपरांत भव्य भंडारा का आयोजन किया गया, जिसमें जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामवासियों द्वारा श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया। बड़ी संख्या में लोगों ने भंडारा ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया। पूरे आयोजन में सेवा भाव, अनुशासन एवं एकजुटता का उत्कृष्ट उदाहरण देखने को मिला। पेंडावन में आयोजित यह रामायण एवं भंडारा कार्यक्रम क्षेत्र के लिए एक यादगार एवं प्रेरणादायक आयोजन बन गया, जिसकी सराहना सर्वत्र की जा रही है।
रिपोर्टर - खेमराज साहू
सवेरा 24 न्यूज संपादक राजेश साव 7240825555
Tags
पेंड्रावन/भगतदेवरी
