ADVERTISEMENT
Electric Scooty Advertisement 1
Electric Scooty Advertisement 2
Electric Scooty Advertisement 3

महिला दिवस के अवसर पर इंडियन बैंक द्वारा बैंक मेला आयोजित



महासमुंद 11 मार्च 2026/ कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री हेमंत नंदनवार के मार्गदर्शन में इंडियन बैंक महासमुंद द्वारा राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के माध्यम से महिला दिवस के उपलक्ष्य में बैंक मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त तथा उन्हें स्वरोजगार के लिए प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम में शाखा प्रबंधक ऋचा, ब्लॉक बीपीएम रेखा, जिला पंचायत टीम के श्री दिलीप  (सा-धन), बैंक स्टाफ, बैंक मित्र तथा विभिन्न महिला स्वयं सहायता समूहों की सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहीं।

इस अवसर पर लखपति दीदी योजना के अंतर्गत बैंक द्वारा 17 ग्रामीण महिला उद्यमियों को 14 लाख रुपए से अधिक का उद्यमी ऋण प्रदान कर वित्तीय सहयोग दिया गया। जिससे महिलाओं को अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने और आत्मनिर्भर बनने में सहायता मिलेगी। इस कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में अधिक से अधिक लखपति दीदी तैयार करना, आजीविका संवर्धन को बढ़ावा देना, बैंकिंग सेवाओं की आसान पहुँच सुनिश्चित करना तथा स्वयं सहायता समूह और ग्रामीण उद्यमियों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है।

इस दौरान बैंक अधिकारियों ने ग्रामीणों को ई-केवाईसी, प्रधानमंत्री जनसुरक्षा योजना, डिजिटल भुगतान प्रणाली, ऑनलाइन ठगी से बचाव, सुरक्षित बैंकिंग के तरीके तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं और बैंकिंग उत्पादों की जानकारी दी। साथ ही समय पर ऋण भुगतान और डिजिटल बैंकिंग के महत्व पर भी विस्तार से चर्चा की गई। बैंक मेले के माध्यम से स्थानीय समुदाय को सीधा लाभ मिला और ग्रामीण महिला उद्यमियों को बैंकिंग सेवाओं का सरल, सुलभ और विश्वसनीय अनुभव प्राप्त हुआ।



सवेरा 24 न्यूज 
संपादक 
राजेश साव 7240825555


Post a Comment

Previous Post Next Post

https://chat.whatsapp.com/ELzIJOwCreWFQ3P0W0Q7P2

Facebook