ADVERTISEMENT
Electric Scooty Advertisement 1
Electric Scooty Advertisement 2
Electric Scooty Advertisement 3

जल उत्सव पखवाड़ा के अंतर्गत विश्व प्लंबर दिवस पर ग्राम तमोरा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित जल संरक्षण का लिया गया संकल्प


महासमुंद, 11 मार्च 2026/ जल उत्सव पखवाड़ा के चतुर्थ दिवस के अवसर पर विकासखंड बागबाहरा के ग्राम तमोरा में विश्व प्लंबर दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीणों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक तथा जल प्रबंधन में प्लंबरों की भूमिका को बताया गया। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत तमोरा के सरपंच श्री सेवाराम साहू, शाला विकास समिति के अध्यक्ष श्री पीला राम साहू, सक्रिय महिला श्रीमती हेम बाई ध्रुव, उपसरपंच श्री भागीरथी साहू सहित महिला समिति के सदस्य एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे। इस अवसर पर अतिथियों द्वारा जल जीवन मिशन के अंतर्गत कार्यरत पंप ऑपरेटर श्री राजेंद्र यादव को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए विभाग की ओर से प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को जल संरक्षण एवं जल संवर्धन के महत्व के बारे में जागरूक करते हुए जल बचाने की शपथ दिलाई गई। साथ ही पाइप लाइन में होने वाले जल रिसाव को रोकने के लिए लीकेज मरम्मत का डेमो भी प्रस्तुत किया गया, जिससे ग्रामीणों को पानी की बर्बादी रोकने के व्यावहारिक उपायों की जानकारी दी गई।कार्यक्रम में जिला समन्वयक श्री निलेश देवांगन, हितेश प्रधान एवं प्रतिभा साहू उपस्थित रहे। उन्होंने ग्रामीणों को जल संरक्षण का महत्व बताते हुए पानी बचाने का संदेश दिया। कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीणों को यह संदेश दिया गया कि जल एक अमूल्य संसाधन है और इसके संरक्षण के लिए प्रत्येक व्यक्ति की सहभागिता आवश्यक है।



सवेरा 24 न्यूज 
संपादक 
राजेश साव 7240825555


Post a Comment

Previous Post Next Post

https://chat.whatsapp.com/ELzIJOwCreWFQ3P0W0Q7P2

Facebook