महासमुंद/ - एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स एवं महासमुंद पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी, परिवहन तथा बिक्री पर प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश के परिपालन में जिले में लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। दिनांक 08.09.2026 को पुलिस टीम को मुखबीर से सटीक सूचना मिली कि 04 व्यक्ति ट्रेन से उतरकर रेलवे स्टेशन महासमुंद के बाहर एक हरे रंग के बैग में अवैध गांजा लेकर महासमुंद बस स्टैंड की ओर निकले है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने रेलवे स्टेशन के सामने घेराबंदी कर 04 संदिग्धों को पकड़ा, जिनसे उनके नाम पता व आने-जाने रहने के संबंध में पुछताछ करने व उनके पास रखे बैग की तलाशी लेने पर संदिग्धों के संयुक्त कब्जे वाले हरे रंग के बैग के अंदर से 3.778 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा (कीमती ₹1,88,900) बरामद हुआ। आरोपियों ने पूछताछ में स्वीकार किया कि वे उक्त गांजा केसिंगा (उड़ीसा) से लाकर राजकोट (गुजरात) ले जा रहे थे। मामले में आरोपियों के खिलाफ थाना सिटी कोतवाली महासमुन्द में अपराध क्रमांक 515/2026 धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।
गिरफ्तार आरोपी-01- परमार प्रतीक पिता चन्ना भाई, उम्र 21 साल, निवासी माफतिया पारा, जामनगर रोड, थाना बजरंगवाड़ी, जिला राजकोट (गुजरात)। 02- समेजा रसूल पिता दाउद समेजा, उम्र 32 साल, निवासी हुसैनी चौक, बेडेश्वर, थाना बेडेश्वर, जिला जामनगर (गुजरात)। 03- हमजा कुरैशी पिता हनीफ भाई, उम्र 27 साल, निवासी मेमन पारा, थाना जोडिया, जिला जामनगर (गुजरात)। 04- अंकित मिश्रा पिता राजभाई उर्फ राजकुमार, उम्र 22 साल, निवासी भोमेश्वर, थाना बजरंगवाड़ी, जिला राजकोट (गुजरात)।
जप्त संपत्ति-01- 3.778 किलो अवैध मादक पदार्थ गांजा (कीमती ₹1,88,900) 02- 04 नग मोबाईल (कीमती ₹10,000) कुल जप्त संपत्ति कीमती ₹ 1,98,900 (एक लाख अट्ठानबे हजार नौ सौ रुपये)।
सवेरा24न्यूज़राजेश साव 7240825555
Tags
#जिला /महासमुंद
