जिला महासमुंद /- एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स द्वारा अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी तथा इंड टू इंड एवं फाइनेशियल इनवेस्टिगेशन, सोर्स प्वाइंट, डेस्टिनेशन प्वाइंट पर प्रभावी एवं विधिवत कार्यवाही करने हेतु निर्देश प्राप्त हुआ है। निर्देश पर कार्यवाही तेज करते हुए कोमाखान थाना पुलिस ने थाने में दर्ज अप.क्र. 129/2026 धारा 20(B)(II)(B) एनडीपीएस एक्ट के मामले में गिरफ्तार आरोपियों से संकलित जानकारी एवम जप्त मोबाइल डाटा का तकनीकी विश्लेषण कर मामले में गिरफ्तार आरोपियों को गांजा उपलब्ध कराने वाला (मुख्य सोर्स) तक पहुंच कर आरोपी नबधन कुमार पिता साजरा कुमार को जिला कालाहान्डी (ओडिसा) से गिरफतार कर लिया।
मामला इस प्रकार से है, दिनांक 23/08/2026 को थाना कोमाखान पुलिस को मुखबीर द्वारा सूचना हाथ लगी थी कि कोमाखान रेल्वे स्टेशन के पास 03 ब्यक्ति अवैध मादक पदार्थ गांजा लेकर ट्रेन का इंतजार करते खड़े है। सूचना पर घेराबंदी कर कोमाखान रेल्वे स्टेशन में 03 संदेही ब्यक्ति को पकड़ा गया व उनका नाम पता व गंतव्य के बारे में जानकारी ली गई, जिन्होने अपना अपना नाम राहुल साहू पिता भोलाराम उम्र 25 साल निवासी पौंसरी थाना पथरिया जिला मुंगेली, आयुष यादव पिता दूर्गा यादव उम्र 20 साल निवासी पथरिया थाना पथरिया जिला मुंगेली एवं तीसरा विधि से संघर्षरत बालक होना बताया। संदिग्धों के पास रखे दो पिट्ठू बैग की तलाशी लेने पर एक बैग में 06.560 किलो व दूसरे बैग में 04.860 किलो, कुल 11.420 किलो अवैध मादक गान्जा जप्त हुआ था। आरोपियों ने उक्त गांजा को रामपुर (उड़िसा) से क्रय कर पथरिया जिला मुंगेली (छ.ग.) में खपाने की योजना थी जिसे पुलिस ने नाकाम किया था। तत्समय गिरफ्तार आरोपीयों के विरूद्ध थाना कोमाखान में अप.क्र. 129/2026 धारा 20(B)(II)(B) एनडीपीएस एक्ट में मामला पंजीबद्ध किया गया। मामले में पुलिस द्वारा इंड टू इंड विवेचना करते हुए प्रकरण में गिरफ्तार आरोपियों से संकलित जानकारी एवम जप्त मोबाइल के डाटा का तकनीकी विश्लेषण कर गान्जा उपलब्धकर्ता (मुख्य सोर्स पॉइंट) आरोपी नबघन कुमार पिता साजरा कुमार उम्र 25 साल, को उसके निवास पता ग्राम गस्का थाना एम रामपुर जिला कालाहान्डी (ओडिसा) से दिनांक 08-09-2026 को विधिवत गिरफ्तार कर जिला महासमुंद लाया गया, जिसे न्यायिक रिमांड पर लिया गया है।
गिरफ्तार आरोपी-गान्जा उपलब्ध कराने वाला(मुख्य सोर्स)01- नबघन कुमार पिता साजरा कुमार उम्र 25 साल, निवासी गस्का थाना एम रामपुर जिला कालाहान्डी (ओडिसा)। पूर्व मे गिरफ्तार आरोपी- दिनांक 23/08/2026(गान्जा परिवहनकर्ता)01- राहुल साहू पिता भोलाराम उम्र 25 साल निवासी पौंसरी थाना पथरिया जिला मुंगेली। 02- आयुष यादव पिता दूर्गा यादव उम्र 20 साल निवासी पथरिया थाना पथरिया जिला मुंगेली एवं03- 01 विधि से संघर्षरत बालक। पूर्व मे जप्त सम्पत्ती-(01) 11.420 किलो अवैध मादक पदार्थ गांजा (किमती 5,71,000 रू.) (02) 02 नग मोबाईल (कीमती 60,000रू.)। मामले मे कुल जप्त संपत्ति 06 लाख 31 हजार रूपये।
सवेरा24न्यूज़राजेश साव 7240825555
Tags
#कोमाखान/महासमुंद
